Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सिर्फ 250 रुपए में कीजिए दिल्‍ली, मुंबई और बेंगलुरू में BMW की सवारी, Ola के साथ हुआ समझौता

सिर्फ 250 रुपए में कीजिए दिल्‍ली, मुंबई और बेंगलुरू में BMW की सवारी, Ola के साथ हुआ समझौता

लक्‍जरी कार मेकर कंपनी BMW इंडिया ने Ola साथ समझौता किया है जिसके अंतर्गत लोगों को भारत में लक्‍जरी राइड की सुविधा दी जाएगी।

Manish Mishra Manish Mishra
Published on: November 08, 2016 18:47 IST
सिर्फ 250 रुपए में कीजिए दिल्‍ली, मुंबई और बेंगलुरू में BMW की सवारी, Ola के साथ हुआ समझौता- India TV Paisa
सिर्फ 250 रुपए में कीजिए दिल्‍ली, मुंबई और बेंगलुरू में BMW की सवारी, Ola के साथ हुआ समझौता

नई दिल्‍ली। BMW कार की सवारी करना अब सपना नहीं रह गया है। न ही इसके लिए आपको ज्‍यादा पैसे ही खर्च करने होंगे। भले आपके पास BMW अपनी न हो लेकिन टैक्‍सी के रूप में इसका इस्‍तेमाल अब आप कर सकते हैं और वह भी सस्‍ते में। लक्‍जरी कार मेकर कंपनी BMW इंडिया ने Ola साथ समझौता किया है जिसके अंतर्गत लोगों को भारत में लक्‍जरी राइड की सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : नोएडा के ‘एमराल्‍ड कोर्ट’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 10 करोड़ रुपए जमा करवाए सुपरटेक

Ola का लक्‍स पार्टनर बनी BMW

  • कंपनी के एक बयान के मुताबिक BMW अब ओला के लिए लक्स कैटेगरी पार्टनर बन गई है।
  • फिलहाल BMW की राइड तीन शहरों- दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू में मिलेगी।
  • आने वाले समय में इसकी सर्विस दूसरे शहरों में भी बढ़ाई जाएगी।
  • Ola Lux के तहत BMW बुक करने का न्यूनतम किराया 250 रुपए है।
  • इसके लिए आपको 20-22 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की दर से किराए का भुगतान करना होगा।
  • कस्टमर्स चाहें तो घंटे के आधार पर भी इसे बुक करा सकते हैं, हालांकि इसके लिए न्यूनतम रेंटल देना होगा।

यह भी पढ़ें : लोन का गारंटर बनने में जोखिम नहीं हैं कम, बिना शर्तों को समझे फॉर्म पर साइन करना पड़ सकता है भारी

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

  • Ola ऐप के जरिए यात्रियों को ऑटो कनेक्ट वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी।
  • इसके अलावा SOS बटन, लाइव ट्रैकिंग और Ola मनी के जरिए भुगतान की सुविधा भी ग्राहकों को दी जाएगी।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। My Profit News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement