Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैलरी
  4. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 4k डिसप्ले वाला दुनिया का सबसे पतला Mi स्मार्ट TV 4, जानिए इसके फीचर्स

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 4k डिसप्ले वाला दुनिया का सबसे पतला Mi स्मार्ट TV 4, जानिए इसके फीचर्स

India TV Paisa Photo Desk [Published on: 14 Feb 2018, 3:27 PM IST]
  • भारतीय मोबाइल बाजार में नंबर वन का स्था‍न प्राप्त कर चुकी चाइनीज कंपनी Xiaomi ने आखिरकार भारतीय टेलीविजन बाजार में भी हलचल मचाने की कवायद शुरू कर दी है। Xiaomi का नया Mi LED Smart TV 4 की कीमत 39,999 रुपए है। जिसके साथ इंस्टॉलेशन, IR केबल और तीन महीने का Sony Liv ऐप का सब्सक्रिप्शन आदि भी शामिल हैं।
    1/6

    भारतीय मोबाइल बाजार में नंबर वन का स्था‍न प्राप्त कर चुकी चाइनीज कंपनी Xiaomi ने आखिरकार भारतीय टेलीविजन बाजार में भी हलचल मचाने की कवायद शुरू कर दी है। Xiaomi का नया Mi LED Smart TV 4 की कीमत 39,999 रुपए है। जिसके साथ इंस्टॉलेशन, IR केबल और तीन महीने का Sony Liv ऐप का सब्सक्रिप्शन आदि भी शामिल हैं।

  • Mi स्मार्ट TV 4 55 इंच के LED डिसप्ले से लैस है जिसमें बहुत ही पतले बैजल्स दिए गए हैं। बता दें कि ये TV बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट, कंपनी के ऑफिशियल स्टोर और Mi होम रिटेल स्टोर्स पर 22 फरवरी से उपलब्ध होगा।
    2/6

    Mi स्मार्ट TV 4 55 इंच के LED डिसप्ले से लैस है जिसमें बहुत ही पतले बैजल्स दिए गए हैं। बता दें कि ये TV बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट, कंपनी के ऑफिशियल स्टोर और Mi होम रिटेल स्टोर्स पर 22 फरवरी से उपलब्ध होगा।

  • Mi स्मार्ट TV 4 में 4.9 मिमी अल्ट्रा-थिन फ्रेमलैस मैटल बॉडी दी गई है जिसके साथ एक साउंड सिस्टम दिया गया है जो डॉल्बी एटमॉस प्लस DTS-HD को सपोर्ट करता है। इसे दुनिया का सबसे थिन यानी पतला LED TV कहा जा रहा है। Xiaomi Mi TV 4 में 4K डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूाशन 3840 x 2160 पिक्सल्स है और इसमें 178 डिग्री व्यूविंग एंगल दिए गए हैं।
    3/6

    Mi स्मार्ट TV 4 में 4.9 मिमी अल्ट्रा-थिन फ्रेमलैस मैटल बॉडी दी गई है जिसके साथ एक साउंड सिस्टम दिया गया है जो डॉल्बी एटमॉस प्लस DTS-HD को सपोर्ट करता है। इसे दुनिया का सबसे थिन यानी पतला LED TV कहा जा रहा है। Xiaomi Mi TV 4 में 4K डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूाशन 3840 x 2160 पिक्सल्स है और इसमें 178 डिग्री व्यूविंग एंगल दिए गए हैं।

  • Mi स्मार्ट TV 4 में क्वाड कोर 64 बिट TV प्रोसेसर, माली-T830 GPU है। इसके साथ ही Mi TV 4 में 2GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.0, 3 x HDMI और and 2 x USB पोर्टस हैं। इसके साथ एक Mi रिमोट कंट्रोल है जिसमें 11 बटन वाला यूनिक डिजाइन दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ क्षमता है जिससे कि इसे TV पर प्वाइंट करने की आवश्यकता नहीं है।
    4/6

    Mi स्मार्ट TV 4 में क्वाड कोर 64 बिट TV प्रोसेसर, माली-T830 GPU है। इसके साथ ही Mi TV 4 में 2GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.0, 3 x HDMI और and 2 x USB पोर्टस हैं। इसके साथ एक Mi रिमोट कंट्रोल है जिसमें 11 बटन वाला यूनिक डिजाइन दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ क्षमता है जिससे कि इसे TV पर प्वाइंट करने की आवश्यकता नहीं है।

  • इसके साथ ही Mi TV 4 में Xiaomi का पैच वॉल सॉफ्टवेयर दिया गया है जो एक AI सिस्टम है जिससे कि वे उस कंटेंट पर आधारित सुझाव देता है जोकि यूजर द्वारा पहले देखा जा चुका है।
    5/6

    इसके साथ ही Mi TV 4 में Xiaomi का पैच वॉल सॉफ्टवेयर दिया गया है जो एक AI सिस्टम है जिससे कि वे उस कंटेंट पर आधारित सुझाव देता है जोकि यूजर द्वारा पहले देखा जा चुका है।

  • 
इसके अलावा ये TV Mi TV बार के साथ है जिसमें 10 स्पीकर्स इंटीग्रेशन,  2 वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर्स और एक सबवूफर है।
Xiaomi के अनुसार पैचवॉल भारत का पहला TV OS है जोकि यूजर के सेट टॉप बॉक्स से कंटेंट को सीधा आपके होमपेज पर दिखाता है। ये TV लगभग सभी प्रमुख सेट-टॉप बॉक्सो को सपोर्ट करता है।
    6/6

    इसके अलावा ये TV Mi TV बार के साथ है जिसमें 10 स्पीकर्स इंटीग्रेशन, 2 वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर्स और एक सबवूफर है। Xiaomi के अनुसार पैचवॉल भारत का पहला TV OS है जोकि यूजर के सेट टॉप बॉक्स से कंटेंट को सीधा आपके होमपेज पर दिखाता है। ये TV लगभग सभी प्रमुख सेट-टॉप बॉक्सो को सपोर्ट करता है।

Next Photo Gallery

भारतीय कंपनी ने ऑटो एक्‍सपो 2018 में पेश की सबसे सुंदर कार, नाम भी है बेहद निराला

Advertisement
Next Photo Gallery