Thursday, April 18, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. चायनीज कंपनी Oppo की भारत में बिक्री 8 गुना से ज्यादा बढ़ी, करीब 8000 करोड़ के फोन बेचे

चायनीज कंपनी Oppo की भारत में बिक्री 8 गुना से ज्यादा बढ़ी, करीब 8000 करोड़ के फोन बेचे

मार्च में खत्म हुए वित्तवर्ष 2016-17 के दौरान भारत में Oppo की बिक्री में 8 गुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है

Manoj Kumar Written by: Manoj Kumar @kumarman145
Updated on: December 04, 2017 13:41 IST
8 गुना बढ़ गई Oppo की...- India TV Paisa
8 गुना बढ़ गई Oppo की बिक्री

नई दिल्ली। भारत में चायनीज कंपनियों के विरोध के बावजूद चायनीज मोबाइल कंपनियां भारतीय बाजार पर अपना कब्जा करती जा रही हैं। चीन की कंपनी Xiaomi भारत में नंबर वन मोबाइल कंपनी बन चुकी है और अब एक और चायनीज कंपनी Oppo की सेल में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी की खबर आई है। Oppo की तरफ से रेग्युलेटरी फाइलिंग के तहत दिए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च में खत्म हुए वित्तवर्ष 2016-17 के दौरान भारत में Oppo की बिक्री में 8 गुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक Oppo ने मार्च में खत्म हुए वित्तवर्ष 2016-17 के दौरान कुल 7,974.29 करोड़ रुपए के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बेचे हैं जबकि वित्तवर्ष 2015-16 में यह आंकड़ा सिरफ 933.74 करोड़ रुपए था।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीन की कंपनियों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है, सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi भारत में नंबर वन मोबाइल कंपनी बन गई है। Xiaomi ने दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung को पछाड़ दिया है। जापान की कंपनी सोनी और भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स का बाजार लगातार घटता जा रहा है। 

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Gadgets News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement