Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IT कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, Wipro ने किया एक जून से सैलरी बढ़ाने का ऐलान

IT कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, Wipro ने किया एक जून से सैलरी बढ़ाने का ऐलान

छंटनी की खबरों से परेशान आईटी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, IT कंपनी Wipro ने अपने कर्मचारियों के लिए एक जून 2017 से सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Updated on: June 05, 2017 19:49 IST
IT कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, Wipro ने किया एक जून से सैलरी बढ़ाने का ऐलान- India TV Paisa
IT कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, Wipro ने किया एक जून से सैलरी बढ़ाने का ऐलान

बेंगलुरु। छंटनी की खबरों से परेशान आईटी कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दिग्‍गज IT कंपनी Wipro ने अपने कर्मचारियों के लिए एक जून 2017 से सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि कर्मचारियों की यह वेतन वृद्धि सिंगल डिजिट में की गई है।

कंपनी ने बताया कि औसतरूप से ऑफशोर कर्मचारियों के लिए यह वृद्धि मिड-सिंगल डिजिट में है, जबकि ऑनसाइट कर्मचारियों की वेतन वृद्धि उनकी भौगोलिक स्थिति के हिसाब से लो से मिड-सिंगल डिजिट के बीच है। विप्रो ने यह भी कहा है कि उम्‍दा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अन्‍य की तुलना में अधिक वृद्धि दी गई है।

अजीम प्रेमजी की सैलरी 63 प्रतिशत घटी

विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को वित्‍त वर्ष 2016-17 में कुल 79 लाख रुपए का वेतन मिला है, जो इससे पिछले वित्‍त वर्ष की तुलना में मिले वेतन से 63 प्रतिशत कम है। 2016-17 में प्रेमजी को कोई कमीशन नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से उनकी सैलरी घटी है। 2015-16 में उन्‍हें कुल 2.17 करोड़ रुपए का वेतन दिया गया था।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement