Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Monsoon 2017: मौसम विभाग ने जारी किया 5 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, भारी बारिश की दी है चेतावनी

Monsoon 2017: मौसम विभाग ने जारी किया 5 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, भारी बारिश की दी है चेतावनी

कुछ राज्यों के लिए नारंगी चेतावनी है तो कुछ को सावधान किया गया है। जिन राज्यों के लिए रेड अलर्ट है वह राजस्थान, गुजरात, गोआ, कर्नाटक और महाराष्ट्र हैं

Manoj Kumar Manoj Kumar @kumarman145
Updated on: July 20, 2017 16:29 IST
Monsoon 2017: मौसम विभाग ने जारी किया 5 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, भारी बारिश की दी है चेतावनी- India TV Paisa
Monsoon 2017: मौसम विभाग ने जारी किया 5 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, भारी बारिश की दी है चेतावनी

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में बरसात से हालात खराब हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट के अलावा कुछ राज्यों के लिए नारंगी चेतावनी जारी हुई है तो कुछ को सावधान रहने के लिए कहा गया है। जिन राज्यों के लिए रेड अलर्ट है वह इस तरह से हैं। राजस्थान, गुजरात, गोआ, कर्नाटक और महाराष्ट्र।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में 23 और 24 जुलाई को कुछएक जगहों में भारी से बहुत भारी बरसात होने की आशंका है, पूर्वी राजस्थान में 21 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक लगातार भारी से बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

कर्नाटक की बात करें तो उसके आंतरिक हिस्सों में 20 जुलाई को कुछएक जगहों पर रेड अलर्ट है, 22 जुलाई को आंतरिक कर्नाटक के कुछएक हिस्सों के लिए नारंगी चेतावनी जारी हुई है।

गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात क्षेत्र में 21 और 22 जुलाई के लिए रेड अलर्ट है और कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात होने की आशंका है, इन इलाकों 23 जुलाई को नारंगी चेतावनी है और सावधान रहने के लिए कहा गया है।

कोंकड़ और गोआ में 20 और 21 जुलाई तथा मध्य महाराष्ट्र में 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है जो रेड अलर्ट के दायरे में आती है। इसके अलावा इन इलाकों में 22 जुलाई के लिए नारंगी चेतावनी भी जारी हुई है।

इन राज्यों के अलावा जिन राज्यों को सावधान रहने के लिए कहा गया है उनमें उत्तर भारत के सभी पहाड़ी राज्य शामिल हैं। साथ में 20 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए भी पीले रंग की चेतावनी है। तटीय कर्नाटक और केरल के लिए भी पीले रंग की चेतावनी जारी हुई है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement