Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रघुराम राजन को नहीं मिला नोबेल प्राइज, अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर ने मारी बाजी

रघुराम राजन को नहीं मिला नोबेल प्राइज, अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर ने मारी बाजी

अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर को व्यव्हारिक अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए नोबेल प्राइज दिया जा रहा है

Manoj Kumar Manoj Kumar @kumarman145
Updated on: October 09, 2017 15:50 IST
रघुराम राजन को नहीं मिला नोबेल प्राइज, अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर ने मारी बाजी- India TV Paisa
रघुराम राजन को नहीं मिला नोबेल प्राइज, अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर ने मारी बाजी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज जीतने से चूक गए हैं। उनकी जगह अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर को नोबेल प्राइज दिए जाने की घोषणा की गई है। रिचर्ड को व्यव्हारिक अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए नोबेल प्राइज दिया जा रहा है। सोमवार को नोबेल प्राइज देने वाली संस्था रॉयल स्विडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने उनके नाम की घोषणा की है।

रघुराम राजन को भी नोबेल प्राइज के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि नोबेल प्राइस के लिए रघुराम राजन की दावेदारी मजबूत है जिससे उनके जीतने की संभावना भी मजबूत है। रघुराम राजन ने 2008 की वैश्विक मंदी को मंदी आने से 3 साल पहले ही भांप लिया था और इसके लिए चेताया था।

राजन तीन साल तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। राजन इस समय शिकागो विविद्यालय में बूथ स्कूल आफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को की जाएगी। मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल से पहले रघुराम राजन ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे, वह सितंबर 2013 से लेकर सितंबर 2016 तक गवर्नर के पद पर बने रहे और इसके बाद फिर से अमेरिका वापस लौट गए थे।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement