Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कल होगी SEBI बोर्ड की बैठक, अनेक सुधारों की है संभावना

कल होगी SEBI बोर्ड की बैठक, अनेक सुधारों की है संभावना

SEBI बोर्ड 5600 करोड़ के NSEL घोटाले में कथित रूप से संलिप्त ब्रोकरों के खिलाफ की गई कार्रवाई तथा NSE को लोकेशन मामले में जांच की स्थिति पर कल विचार करेगा।

Manish Mishra Manish Mishra
Published on: June 20, 2017 16:04 IST
कल होगी SEBI बोर्ड की बैठक, अनेक सुधारों की है संभावना- India TV Paisa
कल होगी SEBI बोर्ड की बैठक, अनेक सुधारों की है संभावना

नई दिल्ली बाजार नियामक SEBI के निदेशक मंडल की बैठक कल होगी जिसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों ने कहा कि SEBI का बोर्ड 5600 करोड़ रुपए के NSEL घोटाले में कथित रूप से संलिप्त ब्रोकरों के खिलाफ की गई कार्रवाई तथा एनएसई को लोकेशन मामले में जांच की स्थिति पर विचार करेगा।

यह भी पढ़ें : 30 जून की आधी रात को संसद के केंद्रीय कक्ष से लॉन्‍च होगा GST, राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सभी नेता रहेंगे उपस्थित

इसके साथ ही SEBI बोर्ड फंसी आस्तियों की खरीद के लिए नियमों में ढील देने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसी तरह विदेशी निवेशकों के सीधे पंजीकरण के लिए नियमों में ढील का भी योजना है। बाजार नियामक निगमित संचालन से जुड़े नियमों को और मजबूत बनाने पर विचार कर रहा है। इसी तरह स्वतंत्र व गैर कार्यकरी निदेशकों क नियुक्ति में पक्षपात व पारिवारिक संबंध का भी मुद्दा है।

यह भी पढ़ें : सरकार ने कहा GSTIN के लिए घबराने की जरूरत नहीं, अंतरिम आईडी से ही चल जाएगा व्‍यापारियों का काम

उल्लेखनीय है कि SEBI सहित अनेक एजेंसियां NSEL घोटाले में जांच कर रही हैं। SEBI के बोर्ड को इस घोटाले में कथित संलिप्त ब्रोकरों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी जा सकती है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement