Wednesday, April 24, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. #monsoon2017: गुजरात समेत इन इलाकों में प्री-मानसून में भारी बारिश, 9-15 जून तक सेंट्रल इंडिया पहुंचेगा

#monsoon2017: गुजरात समेत इन इलाकों में प्री-मानसून में भारी बारिश, 9-15 जून तक सेंट्रल इंडिया पहुंचेगा

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के कई इलाकों में प्री-मॉनसून बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अनुमान के मुताबिक 9-15 जून तक सेंट्रल इंडिया में मानसून पहुंचेगा।

Ankit Tyagi Ankit Tyagi
Updated on: June 03, 2017 13:41 IST
#monsoon2017: गुजरात समेत इन इलाकों में प्री-मानसून में भारी बारिश, 9-15 जून तक सेंट्रल इंडिया पहुंचेगा- India TV Paisa
#monsoon2017: गुजरात समेत इन इलाकों में प्री-मानसून में भारी बारिश, 9-15 जून तक सेंट्रल इंडिया पहुंचेगा

नई दिल्ली। कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के कई इलाकों में प्री-मॉनसून बारिश ने भारी तबाही मचाई है। साथ ही, अगले तीन दिनों तक दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, दमन, दादरा नगर हवेली में बारिश और तूफान का अनुमान लगाया है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है 9-15 जून तक सेंट्रल इंडिया और ईस्ट इंडिया के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।यह भी पढ़े: #monsoon2017: मानसून ऐसे डालता है आपकी जेब पर असर, अच्‍छी बारिश से आपको होते हैं ये 6 फायदे

No

मानसून अपडेट

मौसम विभाग के मेुताबिक 25-31 मई के बीच देश में सामान्य से 17 फीसदी अधिक बारिश हुई है। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां सामान्य बनी हुई है। 7 जून तक मानसून साउथ पेननसुला, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में दस्तक दे देगा। 3 जून को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही, असम, मेघालय, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, कर्नाटक के तटीय इलाके और लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश का अनुमान है।  हालांकि, राजस्थान के पश्चिमी इलाके में अभी भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी। यह भी पढ़े: #monsoon2017: मानसून के इस सीजन में आपके पास है इन शेयरों में पैसा बनाने का मौका, ऐसे उठाएं फायदा

No

10 जून तक बिहार पहुंच सकता है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि बिहार में 10 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। इसके पूर्व 6 जून से बिहार के विभिन्न हिस्सों में प्री मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़े: अनिल अंबानी ने बड़े भाई मुकेश अंबानी के बारे में कहा- भाई के साथ अच्छे हैं रिश्ते

No

15 जून को मध्य प्रदेश में मानसून दे सकता है दस्तक

मौसम विज्ञानियों ने भोपाल में इस बार पड़ी भीषण गर्मी के साथ मौजूदा स्थिति को बेहतर मानसून के तय समय से आने के लिए अनुकूल परिस्थिति बताया है। हालांकि पिछले वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें,तो विगत दस सालों में सिर्फ 2013 में ही मानसून अपने निर्धारित समय पर आया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सब कुछ ठीक-ठाक रहने पर मानसून के 15 जून को भोपाल में दस्तक देने के संकेत दिए हैं।भोपाल में मानसून के आगमन की औसत तिथि 13 जून निर्धारित है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि मानसून की गतिविधियां काफी अनुकूल हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मानसून के 13 से 15 जून तक प्रदेश में दाखिल होने की पूरी संभावना है

No

दिल्ली-NCR में 25 जून को पहुंच सकता है मानसून

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की अगर यही रफ्तार रही तो दिल्ली-एनसीआर में यह 25 जून के आसपास दस्तक दे देगा। 20 जून के आसपास प्री मानसून बारिश की भी संभावना है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकृत घोषणा सप्ताह भर बाद ही होगी। बांग्लादेश के तटीय इलाकों में आए चक्रवाती तूफान मोरा के कारण केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समय से पूर्व आ गया है। केरल में मानसून की आधिकारिक तिथि एक जून है

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement