Thursday, March 28, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो प्राइम मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फ्री में एक साल तक और मिलते रहेंगे सभी फायदे

जियो प्राइम मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फ्री में एक साल तक और मिलते रहेंगे सभी फायदे

रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबरशिप की समय-सीमा खत्‍म होने के एक दिन पहले अपने नए प्‍लान की घोषणा कर दी है। रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक बार फि‍र खुश होने की वजह दे दी है।

Abhishek Shrivastava Edited by: Abhishek Shrivastava
Updated on: March 30, 2018 19:49 IST
jio prime- India TV Paisa

jio prime

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबरशिप की समय-सीमा खत्‍म होने के एक दिन पहले अपने नए प्‍लान की घोषणा कर दी है। रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक बार फि‍र खुश होने की वजह दे दी है। सभी जियो प्राइम मेंबर्स, जिनके पास 31 मार्च 2018 तक के लिए एक्‍सक्‍लूसिव मेंबरशिप बेनेफि‍ट थे, उन्‍हें अब बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के अगले एक साल तक और प्राइम बेनेफि‍ट मिलते रहेंगे। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा है कि मौजूदा ग्राहकों द्वारा प्राइम मेंबरशिप के बेनेफि‍ट हासिल करने के लिए उन्‍हें मायजियो एप के जरिये अगले 12 महीनों तक मुफ्त मेंबरशिप लेने के लिए अपनी अभिरुचि व्‍यक्‍त करने की आवश्‍यकता होगी। वर्तमान में 17.5 करोड़ जियो प्राइम मेंबर्स हैं। नए जियो यूजर्स (एक अप्रैल 2018 और इसके बाद) के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप 99 रुपए के वार्षिक शुल्‍क पर उपलब्‍ध होगी।

जियो ने अपने बयान में कहा है कि नए सब्‍सक्राइबर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप की निरंतर उपलब्‍धता भारतीयों को एक अलग तरह के डिजिटल जीवन अनुभव उपलब्‍ध कराने की जियो की प्रतिबद्धता को दोहराता है और यह कदम इसे दुनिया का सबसे बड़ा लॉयल्‍टी कार्यक्रम बनाएगा।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement