Tuesday, April 16, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अंडमान निकोबार में 3 दिन पहले मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने कहा- पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसून बारिश होगी तेज

अंडमान निकोबार में 3 दिन पहले मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने कहा- पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसून बारिश होगी तेज

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पहली बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसून बारिश तेज होगी।

Ankit Tyagi Ankit Tyagi
Updated on: May 15, 2017 8:15 IST
अंडमान निकोबार में 3 दिन पहले मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने कहा- पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसून बारिश होगी तेज- India TV Paisa
अंडमान निकोबार में 3 दिन पहले मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने कहा- पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसून बारिश होगी तेज

नई दिल्ली। रविवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पहली बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार 3 दिन पहले अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की हवाएं अंडमान निकोबार के इंदिरा पॉइंट से लेकर हट बे तक झमाझम बारिश कर रही हैं।यह भी पढ़े:सामान्य मानसून से कृषि जीडीपी की वृद्धि दर 3-4 प्रतिशत रहने का अनुमान, किसानों की बढ़ेगी आय

24-48 घंटे में जोरदार बारिश की उम्मीद

दक्षिण पश्चिम मानसून अगले 24 से 48 घंटों में पूरे के पूरे अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पहुंच जाएगा। इसके बाद मानसून दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के बाकी इलाकों में अपनी बढ़त बना लेगा। आपको बता दें कि अंडमान निकोबार में मानसून ने अपने तय समय से 3 दिन पहले ही दस्तक दे दी है।यह भी पढ़े: भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया पहला पूर्वानुमान, इस साल सामान्य रहेगा मानसून

No

मौसम विभाग के महानिदेशक केजी रमेश का कहना है कि 

यह अनुमान लगाना बहुत जल्दबाजी होगी कि मानसून केरल तट पर तय कार्यक्रम से पहले दस्तक देगा या नहीं। केरल में मानसून के दस्तक देने की समान्य तारीख 1 जून है, जिसे भारत में मॉनसून के आधिकारिक रूप से आगमन की तारीख माना जाता है। मौजूदा परिस्थितियों से यह संभावना नहीं बनती कि मानसून के अंडमान निकोबार द्वीप समूह जल्द पहुंचने के चलते यह समय से पहले केरल में भी दस्तक दे सकता है।

अगले 24 से 72 घंटे में प्री मानसून बारिश तेज होने की उम्मीद

मौसम विभाग के डायरेक्टर चरण सिंह के मुताबिक विषवत रेखा से बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसून का प्रवाह काफी अच्छा नजर आ रहा है। अपने पहले चरण में यह उम्मीद की जा रही है कि मानसून तेजी से दक्षिणी प्रायद्वीप की तरफ बढ़ेगा। बंगाल की खाड़ी में मानसून की हवाओं के आने के साथ ही दक्षिण भारत में मानसून से पहले की मौसमी गतिविधियां बढ़ गई हैं। केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश ने तेजी पकड़ ली है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसून बारिश जोरदार ढंग से कई इलाकों को अपने आगोश में लिए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 24 से 72 घंटे तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। लिहाजा मौसम विभाग इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।यह भी पढ़े:2017-18 के लिए धान की MSP 80 रुपए बढ़ाने की तैयारी में सरकार, किसानों को मिलेगा 1550 रुपए का भाव

No

 दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत में गर्मी तेज हो रही है। दरअसल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देने जा रहा है और इस वजह से मैदानी इलाकों में तापमान एक बार फिर से ऊपर की तरफ बढ़ने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में तकरीबन 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जाएगी। उधर जम्मू कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में कई इलाकों में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है।

No

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement