Thursday, March 28, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Idea को पहली बार हुआ सालाना घाटा, 2016-17 में हुआ 404 करोड़ रुपए का नुकसान

Idea को पहली बार हुआ सालाना घाटा, 2016-17 में हुआ 404 करोड़ रुपए का नुकसान

आइडिया सेल्यूलर को पहली बार सालाना आधार पर 2016-17 में 404 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इससे पिछले वर्ष उसने 2,714 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल किया था।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Updated on: May 13, 2017 16:30 IST
Jio’s Effect: Idea को पहली बार हुआ सालाना घाटा, 2016-17 में हुआ 404 करोड़ रुपए का नुकसान- India TV Paisa
Jio’s Effect: Idea को पहली बार हुआ सालाना घाटा, 2016-17 में हुआ 404 करोड़ रुपए का नुकसान

नई दिल्‍ली। भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Idea Cellular को पहली बार सालाना आधार पर घाटा हुआ है। इसकी प्रमुख वजह रिलायंस जियो की फ्री सर्विस है, जिसकी वजह से आइडिया की बिक्री और मार्जिन दोनों पर बुरा असर पड़ा है। आइडिया सेल्यूलर को वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 327.7 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। यह लगातार दूसरी तिमाही है, जब कंपनी को घाटा सहना पड़ा है। इस तिमाही में कंपनी का कारोबार भी 13.7 प्रतिशत घटकर 8,194.5 करोड़ रुपए रह गया।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो की फ्री सर्विस ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन बाजार में टैरिफ वॉर की शुरुआत की। जियो की इस फ्री सर्विस की वजह से आइडिया जैसी अन्‍य प्रतियोगी कंपनियों को भी सस्‍ते सर्विस प्‍लान लॉन्‍च करने पड़े। इसकी वजह से कंपनी के राजस्‍व और मुनाफे पर असर पड़ा।

आइडिया ने एक बयान में कहा है कि जियो ने अपनी सेवाओं के लिए अब शुल्‍क वसूलना शुरू कर दिया है, हालांकि अभी यह बहुत धीमा है, ऐसे में सेक्‍टर को उम्‍मीद है कि अगले वित्‍त वर्ष में यह वापस ग्रोथ की पटरी पर लौट आएगा। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने भी पिछले हफ्ते वित्‍तीय परिणामों की घोषणा की, जो पिछले चार साल के सबसे कमजोर परिणाम थे।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement