Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. किसानों के हित में चने पर 25 फीसदी का आयात शुल्क लगा सकती है सरकार

किसानों के हित में चने पर 25 फीसदी का आयात शुल्क लगा सकती है सरकार

आयात पर अंकुश लगाने तथा रिकॉर्ड उत्पादन की स्थिति में कीमतों में आई गिरावट से किसानों के बचाव के लिए सरकार चने पर 25% का आयात शुल्क लगाने पर विचार कर रही है

Manish Mishra Manish Mishra
Published on: March 26, 2017 17:14 IST
किसानों के हित में चने पर 25 फीसदी का आयात शुल्क लगा सकती है सरकार- India TV Paisa
किसानों के हित में चने पर 25 फीसदी का आयात शुल्क लगा सकती है सरकार

नई दिल्ली। चने के आयात पर अंकुश लगाने तथा रिकॉर्ड उत्पादन की स्थिति में कीमतों में आई गिरावट से किसानों के बचाव के लिए सरकार चने पर 25 फीसदी का आयात शुल्क लगाने पर विचार कर रही है।

बेहतर मानसून तथा कीमतों में जोरदार तेजी के बीच इस साल देश में दलहन उत्पादन 2.2 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं चना उत्पादन 90 लाख टन के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें : नोटबंदी के प्रभावों का ऑडिट करेगा कैग, नोटों की छपाई पर होने वाले खर्च की भी होगी जांच

सूत्रों ने कहा कि कृषि मंत्रालय ने चने पर आयात शुल्क लगाने के बारे में प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। मंत्रालय को आशंका है कि इस रबी फसल की कीमतों में जोरदार गिरावट आ सकती है, जिससे किसानों को नुकसान होगा।

मंत्रालय का विचार है कि कम से कम चने के मामले में आयात को नियंत्रित रखने की जरूरत है, जिससे किसानों के हितों का संरक्षण किया जा सके। प्रस्तावित आयात शुल्क 25 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement