Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Forbes List: दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में बिल गेट्स लगातार चौथे साल पहले पायदान पर, टॉप-10 में नहीं कोई भी इंडियन

Forbes List: दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में बिल गेट्स लगातार चौथे साल पहले पायदान पर, टॉप-10 में नहीं कोई भी इंडियन

Forbes List बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर रहे हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 220 स्थान फिसलकर 544वें स्थान पर रहे

Ankit Tyagi Ankit Tyagi
Updated on: March 21, 2017 10:51 IST
Forbes List: दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में  बिल गेट्स लगातार चौथे साल पहले पायदान पर, टॉप-10 में नहीं कोई भी इंडियन- India TV Paisa
Forbes List: दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में बिल गेट्स लगातार चौथे साल पहले पायदान पर, टॉप-10 में नहीं कोई भी इंडियन

न्यूयॉर्क। फोर्ब्‍स (Forbes ) मैगजीन ने दुनिया की सबसे अमीर व्‍यक्तियों की लिस्‍ट जारी की है। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर रहे हैं जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 220 स्थान फिसलकर 544वें स्थान पर रहे हैं। आपको बता दें कि टॉप 10 में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। मैगजीन की इस लिस्‍ट में 101 भारतीयों को जगह मिली है। इनमें सबसे आगे रिलायंस इंडस्‍ट्रीज प्रमुख मुकेश अंबानी 33वें नंबर पर रहे, जबकि पिछले साल उनका नम्‍बर 36वां था।

नंबर वन पर हैं गेट्स  
  • बिल गेट्स की कुल संपत्ति 86 अरब डॉलर है।
  • वह लगातार चौथी बार नंबर वन पायदान पर काबिज हुए हैं।
  • गेट्स के बाद दूसरे नंबर पर बर्कशर हैथवे के प्रमुख वॉरेन बफे हैं।
  • उनकी कुल संपत्ति 75.6 अरब डॉलर है।
  • टॉप 10 में अमेरिकियों का दबदबा है।
  • इनमें से अधिकतर टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं।
  • फोर्ब्‍स की इस लिस्‍ट में टॉप 10 में तीसरे नंबर पर अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस, फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग 5वें नंबर पर और ऑरेकल को-फाउंडर लैरी एलिसन 7वें नंबर पर काबिज हैं।

बिल गेट्स घर घंटे कमाते हैं 65 करोड़ रुपए 

  • फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक बिल गेट्स की कुल संपत्ति 86 अरब डॉलर है।
  • इस हिसाब से यह भारतीय करेंसी में करीब 5.67 लाख करोड़ रुपए बैठती है।
  • लिहाजा हर घंटे के हिसाब से बिल गेट्स की कमाई 65 करोड़ रुपए बैठती है।

दुनिया में अमीरों की संख्या 13 फीसदी बढ़ी

  • फोर्ब्‍स ने कहा कि दुनिया में अरबपतियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी बढ़कर 2,043 हो गई है।
  • यह पत्रिका के सूची प्रकाशित करने के 31 साल के इतिहास में सबसे बड़ी वार्षिक छलांग है।
  • इस सूची में शामिल अरबपतियों में 565 अमेरिका, 319 चीन और 114 जर्मनी से हैं।

ये भी पढ़े: अजीम प्रेमजी, सिव नाडार फोर्ब्स के 100 सबसे अमीर प्रौद्योगिकी सम्राटों की लिस्ट में शामिल

लिस्‍ट में 101 भारतीय अरबपति शामिल  
  • फोर्ब्‍स की अरबपतियों की इस लिस्‍ट में 101 भारतीय शामिल हुए हैं। इसमें 13 न्‍यूकमर्स भी शामिल हैं।
  • टॉप 5 इंडियन एंट्री की बात करें, तो 23.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत की तरफ से मुकेश अंबानी सबसे आगे हैं।
  • लिस्‍ट में वह 33वें नंबर पर काबिज हुए हैं।
  • पिछले साल वह 36वें पायदान पर थे। उनके बाद लक्ष्‍मी मित्‍तल 56वें नंबर पर 16.4 अरब डॉलर के साथ हैं।
  • अजीम प्रेमजी 72वें, दिलीप सांघवी 84वें और शिव नाडर 102वें नंबर पर हैं।

ये भी पढ़े: Forbes: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TV एक्ट्रेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति 220 पायदान नीचे खिसके
  • लिस्‍ट में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प 220 पायदान खिसके हैं। 3.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ट्रम्‍प 544वें नंबर पर रहे।
  • फोर्ब्‍स ने इसके लिए मैनहट्टन रियल इस्‍टेट मार्केट में आई सुस्‍ती को जिम्‍मेदार बताया है।
  • फोर्ब्‍स ने कहा कि ट्रम्‍प का 40 फीसदी से ज्‍यादा फॉर्च्‍यून ट्रम्‍प टावर और इसके करीब की 8 इमारतों से आता है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement