Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत लगातार तीसरे साल बना दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार, चीन ने 5 साल में बेचे दोगुने हथियार

भारत लगातार तीसरे साल बना दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार, चीन ने 5 साल में बेचे दोगुने हथियार

भारत लगातार तीसरे साल भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा है। पूरी दुनिया में हथियार आयात करने के मामले में भारत की 14 फीसदी हिस्सेदारी रही।

Dharmender Chaudhary Dharmender Chaudhary
Published on: February 23, 2016 15:47 IST
भारत लगातार तीसरे साल बना दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार, चीन ने 5 साल में बेचे दोगुने हथियार- India TV Paisa
भारत लगातार तीसरे साल बना दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार, चीन ने 5 साल में बेचे दोगुने हथियार

बीजिंग/स्टॉकहोम। भारत लगातार तीसरे साल भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा है। पूरी दुनिया में हथियार आयात करने के मामले में भारत की 14 फीसदी हिस्सेदारी रही। यह चीन और पाकिस्तान की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। 2006-10 के बीच भारत की हिस्सेदारी 8.5 फीसदी थी। वहीं, हथियार निर्यात करने में चीन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। बीते पांच वर्षों में चीन ने दोगुने हथियार बेचे है।

चीनी हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार पाकिस्तान

रिपोर्ट के मुताबिक चीनी हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार पाकिस्तान है। इसकी मुख्य वजह चीन और पाकिस्तान के बीच दूसरी कम होना है। चीन 35 फीसदी हथियार पाकिस्तान को निर्यात करता है। इस पर भारत कई बार कड़ा विरोध जता चुका है। वहीं, वर्ल्ड के 46 फीसदी हथियार एशिया और ऑस्ट्रेलिया में बिकते हैं। पांच साल में यह 26 फीसदी बढ़ा है। इनमें भारत, सऊदी अरब, चीन, यूएई और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। ये पांच देश वर्ल्ड के 34 पर्सेंट आर्म्स इम्पोर्ट करते हैं।

चीन ने बनाया पहला बड़ा यात्री विमान

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

पिछले पांच साल में 90 फीसदी बढ़ा हथियारों का आयात

स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक 2011 से 15 के बीच भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक रहा। इस दौरान 2006-10 की तुलना में आयात 90 फीसदी तक बढ़ा है। इंस्टीट्यूट हर पांच साल में आंकड़े जारी करता है। रिपोर्ट में कहा कि बीते पांच सालों में चीन का हथियार बेचने का बिजनेस लगभग दोगुना हो गया है। वहीं अमेरिका अभी भी एक्सपोर्ट के मामले में सबसे ज्यादा 33 पर्सेंट हिस्सेदारी रखता है। 25 फीसदी के साथ रूस सेकेंड और 5.9 फीसदी के साथ चीन तीसरे नंबर पर है। अमेरिका 96 देशों को हथियार एक्सपोर्ट करता है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement