Saturday, April 27, 2024
Advertisement

सूर्योदय से आधे घंटे पहले खुलेगा ताजमहल

विश्व धरोहर ताजमहल गुरुवार से पर्यटकों के लिए 30 मिनट पहले खुलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि 17वीं शताब्दी की धरोहर की प्राकृतिक प्रकाश में सुरक्षा जांचों के लिए गुरुवार से आधे घंटे पहले खोला और आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published on: January 26, 2018 16:59 IST
Taj Mahal- India TV Hindi
Taj Mahal

आगरा: विश्व धरोहर ताजमहल गुरुवार से पर्यटकों के लिए 30 मिनट पहले खुलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि 17वीं शताब्दी की धरोहर की प्राकृतिक प्रकाश में सुरक्षा जांचों के लिए गुरुवार से आधे घंटे पहले खोला और आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा। सूर्योदय से आधे घंटे पहले खोले जाने से पर्यटक उगते सूरज के साथ ताज का दीदार कर सकेंगे जो उनके लिए एक यादगार अनुभव होगा।

एएसआई प्रमुख भुवन विक्रम ने कहा कि यह निर्णय पर्यटकों की लगातार आने वाली मांगों को देखते हुए लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि एएसआई ताज में 15 साल से कम आयु के बच्चों सहित दैनिक 40,000 पर्यटकों को ही प्रतिदिन प्रवेश की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इस पर अगले महीने घोषणा होने की संभावना है। टिकट की दरों में भी संशोधन किया जाएगा। 

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Travel News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement