Friday, March 29, 2024
Advertisement

Ganesh Chaturthi 2018: अगर देखना चाहते है गणेश चतुर्थी की असली धूम, तो जाएं भारत की इन जगहों पर

भारत में कई ऐसी जगह है जहां पर जाकर आप हर चीज भूल जाओंगे और सिर्फ गणेश जी में ही रम जाओंगे। क्योंकि गणेश उत्सव इन जगहों से बेहतरीन किसी भी जगहों पर नहीं मनाई जाती है। जानिए किन जगहों पर मनाया जाता है सबसे बेस्ट गणेशोत्सव। 

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Published on: September 12, 2018 16:34 IST
Ganesha Chaturthi- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Ganesha Chaturthi

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जगह-जगह पर पंडाल लगाएं जाते है। जिनेमं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। हर शहर में गणेशोत्सव का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगे।

अगर आप चाहते है कि गणेशोत्सव का असली रंग देखें। तो भारत में कई ऐसी जगह है जहां पर जाकर आप हर चीज भूल जाओंगे और सिर्फ गणेश जी में ही रम जाओंगे। क्योंकि गणेश उत्सव इन जगहों से बेहतरीन किसी भी जगहों पर नहीं मनाई जाती है। जानिए किन जगहों पर मनाया जाता है सबसे बेस्ट गणेशोत्सव।  (Ganesh Chaturthi 2018: गणेश चतुर्थी के दिन भूलकर इस दिशा में गणपति को न करें स्थापति, हो जाएगे कंगाल )

मुंबई

अगर आप गणेश चतुर्थी में बिल्कुल गणपति की भक्ति में लीन होना है तो महाराष्ट्र के मुंबई चले जाएं। यहां पर 10 दिन का ये पर्व अनोखा ही होता है। पूरा शहर 7 से 10 दिन त्योहार के माहौल से रंगा होता है। जगह-जगह पर पंडाल लगाएं जाते है। गणेश उत्सव विसर्जन के साथ ही समाप्त होता है। अगर आपको मुंबई में गणेश विसर्जन देखना है तो आप चौपाटी बीच जा सकते है। (Ganesh Chaturthi 2018: दोस्त, फैमिली, रिश्तेदारों को SMS, Quotes, Facebook के जरिए कुछ इस तरह दें बधाइयां )

पुणे
पुणे शहर भी गणेश उत्सव मनाने में किसी से पीछे नहीं है। यहां पर यह त्योहार पेशवाओं के समय से मनाया जा रहा है। कस्बा गणपति, तुलसी बाग गणपति, तोम्बडी जोगेश्वर गणपति और केसरीवाडा गणपति पुणे की मशहूर गणपति की मूर्तियां हैं।  इसके अलावा भी कई फेमस मंदिर है। जहां पर आप जा सकते है।


गोवा
वैसे तो गोवा लंबी छुट्टियां बीच के किनारे मनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन यहां पर गणेशोत्सव का भी अपना ही माहौल होता है। गोवा के मापुसा इलाके में गणेशोत्सव का सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिलेगा। इस दिनों पर लोग अपने पुश्तैनी घरो पर वापस आते है।

हैदराबाद
वैसे तो हैदराबाद निजामों का शहर माना जाता है लेकि यहा पर भी गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां पर आपको कई रुपों में गणेशोत्सव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भारत में सबसे बड़ी गणेश मूर्ति हैदराबाद में ही लगाई जाती है। जो कि खैरताबाद में होती है। अगर आप हैदराबाद में गणेश विसर्जन देखना चाहते है तो सबसे बेस्ट जगह हुसैन सागर झील में होता है।

बेंगलुरु
हर साल बेंगलुरु के एपीएस कॉलेज ग्राउंड में गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें करीब 10 लाख लोग जुटते हैं। 11 दिनों तक चलने वाले उत्सव में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Travel News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement