Thursday, April 25, 2024
Advertisement

महिलाएं मर्दो की इस बात में होती है सबसे ज्यादा आकर्षित: रिसर्च

कोई भी महिला किसी पुरुष को देखकर पहली बार में ही पसंद कर लेती है। जिसकी बात ही कुछ अलग होती है। एक महिला कैसा पुरुष चाहती है इस बारें में ईमानदारी से बताना बहुत ही मुश्किल होता है।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 21, 2017 20:31 IST
Man- India TV Hindi
Man

नई दिल्ली: कहा जाता है है कि फर्स्ट इंप्रेशन ही लास्ट इंप्रेशन होता है। यह बात सच है। कोई भी महिला किसी पुरुष को देखकर पहली बार में ही पसंद कर लेती है। जिसकी बात ही कुछ अलग होती है। एक महिला कैसा पुरुष चाहती है इस बारें में ईमानदारी से बताना बहुत ही मुश्किल होता है। इस बारें में शोधर्ताओं ने शोध की जिसके रिजल्ट बहुत आश्चर्यचकित करने वाले आए है।

आज के समय में लड़कियों को मस्क्यूलर और टोन्ड बॉडी वाले मर्दों को ही ज्यादा आकर्षक मानती हैं।

वैज्ञानिकों ने रिसर्च के आधार पर ये साबित किया है कि महिलाएं अपने लाइफ में शारीरिक रुप से फिट, 6 फुट लंबे और अच्छी मसल्स वाले मर्दो ही पसंद करती हैं। इसको लेकर एक अध्ययन किया गया। जिसमें करीब 160 महिलाओं को शर्टलेस मर्दो की तस्वीरें दिखाई गई। जिनसे पूछा गया कि उन्हें किस तरह के पुरुष पसंद है।

ऐसे पुरुषों को पसंद करने वाली महिलाओं की थी संख्या ज्यादा

इस अध्ययन में रिजल्ट ये निकलकर आया कि अधिकतर महिलाओं को टोंड शरीर, 6 फुट लंबाई के साथ-साथ शरीर बिल्कुल फिट वाले मर्द पसंद आएं। इस आधार पर वैज्ञानिको ने कहा कि आज भी लोग फिजिकल स्ट्रेंथ को ही पुरुषों की सबसे आकर्षक बात मानते हैं। शरीरिक ताकत को मर्दों के आकर्षण का 70 प्रतिशत हिस्सा माना जाता है।

ऐसे मर्द नहीं आते है पसंद
इस रिसर्च में ये बात भी निकलकर सामने आई कि एक भी महिला ने शारीरिक रूप से कम मस्क्यूलर पुरुष को पसंद नहीं किया। हालांकि इस अध्ययन में ये भी कहा है कि महिलाएं ठीक-ठाक फिजिकल स्ट्रेंथ वाले मर्द ज्यादा पसंद करती हैं। उन्हें जरूरत से ज्यादा मस्क्यूलर और ज्यादा कमजोर, दोननों ही तरह के पुरुष पसंद नहीं आते।    

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Relationship News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement