Thursday, April 25, 2024
Advertisement

लड़के हो या लड़कियां इस टाइप के पार्टनर नहीं करते हैं पसंद

अगर लड़कों से सवाल किया जाए कि उन्हें किस तरह की लाइफ पार्टनर चाहिये तो उनका जवाब होगा कि जो देखने में अच्छी हो, हर बात को माने और उनकी लाइफ में किसी भी प्रकार का कोई दखल ना करे। 

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: April 21, 2018 13:06 IST
couple- India TV Hindi
couple

नई दिल्ली: अगर लड़कों से सवाल किया जाए कि उन्हें किस तरह की लाइफ पार्टनर चाहिये तो उनका जवाब होगा कि जो देखने में अच्छी हो, हर बात को माने और उनकी लाइफ में किसी भी प्रकार का कोई दखल ना करे। आइए जानते हैं लड़कियों की कुछ ऐसी आदतें जो पुरुषों को बिल्कुल पसंद नहीं होती.....

कंट्रोल 

किसी भी लड़के को ये पसंद नहीं होता कि कोई लड़की उसकी लाइफ को कंट्रोल करके रखे। अगर कोई लड़की अपनी मनमानी करते हुए लड़के पर अपना कंट्रोल रखती है तो ऐसी लड़कियां लड़को को बिलकुल पसंद नहीं आती हैं।

खाने से शर्माने वाली लड़कियां
किसी पार्टी या डेट पर जाने के बाद जो लड़कियां खाना खाने से शर्माती हैं। ऐसी लड़कियां भी लड़कों को पसंद नहीं आती क्योंकि अगर लड़की कम खाएगी तो लड़के को भी कम खाना पडे़गा, जो कि लड़के में चिढ़ पैदा कर देता है।

मेकअप 
पुरुषों को महिलाओं का ज्यादा मेकअप लगाना पसंद नहीं होता। पुरुषों को वही लड़कियां अच्छी लगती हैं जो बिल्कुल नेचुरल दिखती हों।

ज्यादा बोलने वाली लड़कियां
ये बात तो सभी मानते है कि लड़कियों को बोलने की बहुत आदत होती है लेकिन कई बार लड़के भी ये चाहते है कि कोई उनकी भी सुने। अगर लड़की बिना लड़के की कोई बात सुने सिर्फ अपनी ही कहती जाएगी तो वह लड़के को पसंद नहीं आती है।

फोन पर बिजी रहने वाली लड़कियां
आप किसी लड़की के साथ डेट पर गए हैं और बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक बातें करने के बजाए आपकी गर्लफ्रेंड फोन के साथ बिजी है तो सोच लीजिए लडके का पारा कितना चढ़ जाएगा। 

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Relationship News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement