Friday, March 29, 2024
Advertisement

18 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट, जानिए चारों धामों के कपाट खुलने का समय

अगर आप चारधाम जाने की सोच रहे है, तो जाने की तैयारी कर लें। क्योंकि यमुना गंगोत्री के कपाट 18 अप्रैल यानी की अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे। जिसके कारण तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्योंकि अक्षय तृतीया से चारों धामों के कपाट श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिएं जाएंगे।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 17, 2018 15:35 IST
gangotri dham- India TV Hindi
gangotri dham

धर्म डेस्क: अगर आप चारधाम जाने की सोच रहे है, तो जाने की तैयारी कर लें। क्योंकि यमुना गंगोत्री के कपाट 18 अप्रैल यानी की अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे। जिसके कारण तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यमुनोत्री मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि 18 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट में श्रृद्धालुआों के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद  20-21 अक्टूबर को कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

इसके अलावा गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 1 बजकर 15 मिनट में खुलेंगे।

इस शुभ मुहूर्त को चैत्र नवरात्र में निकाल गया था। इसके अलावा चारधाम के 2 अन्य मंदिर केदार नाथ के कपाट 29 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement