Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Ramadan 2018: चांद के दीदार के साथ 17 मई से शुरु होगा रमज़ान, इस दिन होगा सबसे लंबा रोजा

मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान शुरु हो रहा है। मुस्लिम धर्म गुरुओं के अनुसार अगर बुधवार को चांद दिखाई देता है तो गुरुवार को पहला रोजा हो सकता है और गुरुवार को चांद नजर आया तो पहला रोजा 18 मई से शुरु होगा।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 16, 2018 11:04 IST
Ramadan 2018- India TV Hindi
Ramadan 2018

धर्म डेस्क: मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान शुरु हो रहा है। मुस्लिम धर्म गुरुओं के अनुसार अगर बुधवार को चांद दिखाई देता है तो गुरुवार को पहला रोजा हो सकता है और गुरुवार को चांद नजर आया तो पहला रोजा 18 मई से शुरु होगा। जो कि 15 जून को आखरी जुमे के साथ समाप्त होगा। जिसे अलविदा जुमा कहा जाता है। जिसके दूसरे दिन ईद मनाई जाएंगी।

आपको बता दें कि इस बार बहुत बड़ा रोजा पड़ेगा। वह है 14 जून को। जो कि 14 से 15 घंटे से पहले खत्म न होगा। वहीं 11 जून को शब-ए-कद्र मनाई जाएगी।

आपको बता दें कि रमजान पूरे 30 दिन का होता है। जिसे इस्लामी कैलेंडर में हिजरी कहा जाता है। यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत ही खास होता है।  इसे 5 स्तंभों में से एक माना जाता है।

रमजान के चलते बाजार में भी चहल-पहल का माहौल है। लोग सहरी और रोजा इफ्तार के लिए खजूर, रमजानी ब्रेड, फैनी, ड्राईफ्रूट, चना, फल आदि की खरीदारी कर रहे हैं। रोजा इफ्तार के समय खजूर और फल, ड्राइफू्ट्स, उबले हुए चने आदि का सेवन करते हैं। इससे प्यास कम लगती है और जल्द शरीर में ताकत देते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement