Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

15 फरवरी से शुरु हो रहे है पंचक, भूलकर भी न करें ये काम

15 फरवरी से माघ अमावस्या होने के साथ-साथ पंचक शुरु हो रहे है। इसके साथ ही खण्डग्रास सूर्यग्रहण भी है। जानिए पंचक के प्रकार और कौन से काम करने की है मनाही।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: February 14, 2018 21:39 IST
panchak 15 february- India TV Hindi
panchak 15 february

धर्म डेस्क: 15 फरवरी से माघ अमावस्या होने के साथ-साथ पंचक शुरु हो रहे है। इसके साथ ही खण्डग्रास सूर्यग्रहण भी है। जानिए पंचक के प्रकार और कौन से काम करने की है मनाही।

इस समय होगा पंचक

15 फरवरी रात 08:40 से शुरू होकर 20 फरवरी को दोपहर 02:03 तक पंचक नक्षत्र भी रहेंगे।

क्या होता है पंचक
धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से रेवती तक के नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। आज धनिष्ठा नक्षत्र के साथ पंचक की शुरुआत हुआ है। पंचक इन 5 खास नक्षत्र में ही लगता है जो कि धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। जिसमें कोई भी शुभ काम करने की मनाही है।

पंचक के प्रकार
मृत्यु पंचक
शनिवार को शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहते है। इस पंचक में शादी जैसे शुभ काम करने की मनाही होती है। इस पंचक में कोई भी ऐसे काम नही करना चाहिए जोखिम भरे हो। ऐसा करने से जान माल का नुकसान हो सकता है।

अग्नि पंचक
मंगलवार को शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहते है। इस पंचक में घर का निर्माण या फिर ग्रह प्रवेश की मनाही होती है। लेकिन इस पंचक में कोर्च से संबंधिक कोई विवाद हो तो उसे किया जा सकता है। इल पंचक में आग का डर रहता है।

रोग पंचक
यह पंचक पांच दिनों के लिए शारीरिक और मानसिक कष्ट देने वाला होता है। इस पंचक में यज्ञोपवीत भी नही किया जाता है। हर शुभ काम की मना ही होती है। यह पंचक रविवार से शुरू होता है।

नृप पंचक
यह पंचक सोमवार से शुरु होता है। इसमें भी कोई भी नई नौकरी ज्वाइन नही करना चाहिए। अशुभ माना जाता है। इस दिनों में सरकारी नौकरी के लिए शुभ माना गया है। अगर आपकी सरकारी नौकरी है तो आपको फायदा हो सकता है।

चोर पंचक
शुक्रवार को शुरू होने वालें पचंक को चोर पंचक कहते है। इस दिन यात्रा करने की मनाही होती है। साथ ही इस दिनों में व्यापार लेन देन की भी मनाही होती है। अगर इस दिन मनाही वाले काम करते है तो आपको धन की हानि होती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन से काम नहीं करना चाहिए

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement