Thursday, April 25, 2024
Advertisement

नवरात्र का आखिरी दिन, ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

नवरात्र के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से हर साधना पूरी होती है। साथ ही हर काम में सफलता मिलती है। जानिए पूजा विधि के बारें में....

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 29, 2017 8:09 IST
siddhidatri- India TV Hindi
siddhidatri

धर्म डेस्क: नवरात्र के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। सिद्धिदात्री देवी सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। देवी के इस अंतिम रूप को नवदुर्गाओं में सबसे श्रेष्ठ व मोक्ष देने वाली दुर्गा माना गया है। माना जाता है कि केवल मां की पूजा सच्चे मन से करने से आपको पूरी 9 देवियों की कृपा मिलती है।

ऐसा है मां का स्वरुप

यह देवी भगवान विष्णु की प्रियतमा लक्ष्मी के समान कमल के आसन पर विराजमान हैं और हाथों में कमल, शंख, गदा व सुदर्शन चक्र धारण किए हुए हैं।

आज के दिन पूजा करने से पूरी निष्ठा से साधना करने वाले व्यक्ति को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है।

ऐसे करें पूजा

  • नवमी के दिन इन्हीं की पूजा करना चाहिए। इस दिन कमल में बैठी देवी का ध्यान करना चाहिए।
  • सुंगधित फूल अर्पित करें।
  • आज मां को शहद अर्पित करें इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ऊं सिद्धिरात्री देव्यै नम:

इस मंत्र से करें देवी का पूजन
सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैररमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।

ऐसे करें हवन
इस दिन हवन जरुर करें। जिससे कि हर देवी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। इस दिन जो आप हवन करें। उस सामग्री में जौ और तिल अवश्य मिलाएं। इसके बाद कन्या पूजन भी करें।

नवरात्र के आखिरी या फिर नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा करने के लिए नवान्न (नौ प्रकार के अन्न) का प्रसाद, नवरस युक्त भोजन तथा नौ प्रकार के फल-फूल आदि का अर्पण करना चाहिए। इस प्रकार नवरात्र का समापन करने से इस संसार में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें:

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement