Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Eid 2018: भारत में कही नहीं दिखा चांद, अब शनिवार को मनाई जाएगी ईद

आज देश में कही भी चांद नहीं नजर आया, जिससे कारण अब ईद शनिवार को मनाई जाएगा।जामा मस्जिद की मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। 

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 15, 2018 6:38 IST
Eid 2018- India TV Hindi
Eid 2018

धर्म डेस्क: आज देश में कही भी चांद नहीं नजर आया, जिससे कारण अब ईद शनिवार को मनाई जाएगा।जामा मस्जिद की मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। कमेटी ने घोषणा की कि देश में कहीं भी आज चांद नजर नहीं आया। ऐसे में कल यानी कि शुक्रवार को ईद नहीं मनाई जाएगी।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘देश के किसी भी हिस्से में चांद नहीं दिखा। इसलिए अब ईद शनिवार को होगी। इस बार के रमजान का कल आखिरी रोजा होगा।’’ इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है।

अरब से जुड़ी इस पुरानी रवायत पर अटूट विश्वास रखने वाले बहुतेरे मुसलमानों ने इस तस्दीक को नहीं माना और 17 के बजाय 18 मई को पहला रोजा रखा। रमजान में 29 या 30 रोजे होते हैं। इनकी संख्या ईद का चांद दिखने से तय होती है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement