Friday, April 19, 2024
Advertisement

इन पांच लोगों को खाना खिलाने का मौंक कभी न गंवाएं

नई दिल्ली: कहा जाता है कि भोजन कराना और पानी पिलाना सवाब का काम होता है। आदर्श जीवन के लिए हमें कभी भी किसी भूंखे को खाना खिलाने और प्यासे को पानी पिलाने से मना

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: November 26, 2015 17:16 IST
इन पांच लोगों को खाना...- India TV Hindi
इन पांच लोगों को खाना खिलाने का मौंक कभी न गंवाएं

नई दिल्ली: कहा जाता है कि भोजन कराना और पानी पिलाना सवाब का काम होता है। आदर्श जीवन के लिए हमें कभी भी किसी भूंखे को खाना खिलाने और प्यासे को पानी पिलाने से मना नहीं करना चाहिए। महाभारत में भी अच्छी नीतियों के संबंध में तमाम बातें कही गई हैं। महाभारत काल में पांच ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिन्हें खाना खिलाना शुभ माना जाता है और ऐसे लोगों को खाना खिलाने का सौभाग्य कभी भी हाथ से नहीं छोड़ना चाहिए। जानिए किन लोगों को आपको खाना अवश्य खिलाना चाहिए और ऐसा मौका नहीं गंवाना चाहिए।

महाभारत में इस संबंध में एक श्लोक भी कहा गया है-  

पितृन् देवानृषीन् विप्रानतिथींश्च निराश्रयान्।

यो नरः प्रीणयत्यन्नैस्तस्य पुण्यफलं महत्।।

खाना बनाने के बाद एक बार भगवान को भोग जरूर लगाएं-

आमतौर पर लोग खाना पकाने के बाद सीधे परिजनों को थाली में परोसने लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। खाने का पहला भोग भगवान को लगाना चाहिए। यह हिंदू धर्म का एक बेहतर संस्कारा है जिसका पालन हर परिवार को करना चाहिए। कहा जाता है कि जिस घर में भोजन का पहला भोग भगवान को लगाया जाता है उस घर पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है। इसलिए भगवान को खाने का भोग लगाने का मौका नहीं गंवाना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़ें खाना किसे जरूर खिलाएं-

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement