Thursday, April 18, 2024
Advertisement

28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरु, अब 60 दिनों में करेंगे लाखों लोग दर्शन

कश्मीर में मौजूदा समय में बने तनावपूर्ण हालात के बीच भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते है, लेकिन वक्त होने के कारण ज्यादा लोग दर्शन नहीं कर पाते थे। इसीकारण अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा की अवधि बढ़ा दी है। जिससे श्रृद्धाओं की संख्या पर भी असर पड़ेगा।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 28, 2018 11:32 IST
Amarnath yatra- India TV Hindi
Amarnath yatra

नई दिल्ली: कश्मीर में मौजूदा समय में बने तनावपूर्ण हालात के बीच भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते है, लेकिन वक्त होने के कारण ज्यादा लोग दर्शन नहीं कर पाते थे। इसीकारण अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा की अवधि बढ़ा दी है। जिससे श्रृद्धाओं की संख्या पर भी असर पड़ेगा।

देशभर की 437 बैंकों की शाखाओं में 1 मार्च से पंजीकरण शुरु हो गया है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की शाखाओं में जाकर श्रद्धालु पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

60 दिन की होगी यात्रा

ऐसा पहली बार होगा जब अमरनाथ की यात्रा पूरे 60 दिन की होगी। जो कि 28 जून से शुरुर होकर 26 अगस्त तक चलेगी। वहीं साल 2017 में 40 दिनों की यात्रा थी। जिसे करीब 2.60 लाख भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

इस बार आंकड़ा लगाया जा रहा है कि इसके दोगुने करीब 5 लाख लोग दर्शन के लिए जाएंगे।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement