Friday, April 19, 2024
Advertisement

अक्षय नवमी को करें आंवला वृक्ष की पूजा, होगी संतान की प्राप्ति

नई दिल्ली:  हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी या आंवला नवमी कहते हैं। पौराणिक मान्याओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी से लेकर पूर्णिमा तक

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 20, 2015 18:45 IST
अक्षय नवमी आज, ऐसे करें...- India TV Hindi
अक्षय नवमी आज, ऐसे करें आंवला वृक्ष की पूजा

नई दिल्ली:  हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी या आंवला नवमी कहते हैं। पौराणिक मान्याओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी से लेकर पूर्णिमा तक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी आवंले के पेड़ पर निवास करते हैं।

इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजन का भी विधान है। साथ ही इस दिन पूजन, तर्पण, स्नान और दान का बहुत अधिक महत्व है। इस बार अक्षय नवमी 20 नवंबर, शुक्रवार को है।

ये भी पढ़े-  पंचक में न करें ये काम, होगी धन हानि

पद्म पुराण के अनुसार के अनुसार इस दिन द्वापर युग की शुरुआत हुई थी। आंवला नवमी पर आंवला के वृक्ष के पूजन का बहुत अधिक महत्व है। ज्योतिषों के अनुसार इस नवमी में दान-पुण्य करन से दूसरों नवमी से कई गुना ज्यादा फल मिलता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से संतान की भी प्राप्ति होती है। जानिए अक्षय नवमी को कैसे करें आंवला वृक्ष की पूजा।

ऐसें करें आंवले के वृक्ष की पूजा

इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विधान है। अगर आपके घर में इसका वृक्ष नही है तो आप बगीचा जाकर पूजन कर सकते है। या फिर घर में ही एक गमलें में आंवला के पौधें को लगाकर पूजा-अर्चना कर सकते है। साथ ही इसके नीचे ही ब्राह्मणों को दान देना पुण्य होता है।

ये भी पढ़े- भाग्यशाली बनना है तो अपनाएं वास्तु के ये उपाय

अगली स्लाइड में पढें पूजा के विधि-विधान के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement