Monday, April 22, 2024
Advertisement

दुनिया की सबसे मंहगी चॉकलेट, कीमत है करीब 6 लाख रुपए

एक ऐसी चॉकलेट के बारें में बता रहे है जो कि दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट है। पुर्तगाल के ऑबिदुश शहर मेंं लोगों को इस खास चॉकलेट देखने का मौका मिला।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 28, 2018 16:28 IST
Worlds most expensive chocolate bonbon- India TV Hindi
Worlds most expensive chocolate bonbon

नई दिल्ली: हर किसी को चॉकलेट खाना तो पसंद होता है। लेकिन हम आपको एक ऐसी चॉकलेट के बारें में बता रहे है जो कि दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट है। पुर्तगाल के ऑबिदुश शहर मेंं लोगों को इस खास चॉकलेट देखने का मौका मिला। यह कीमती  बॉनबॉन चॉकलेट पुर्तगाल के इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल में सबसे महंगी चॉकलेट के रुप में दिखाई जाएगी।

रिपोर्ट के अनुासर इस चॉकलेट में 23 कैरेट सोने की परत को की गई है। जिसका नाम 'ग्लोरियस' रखा गया है। इसकी कीमत 7,728 यूरी यानी कि लगभग 6 लाख 20 हजार रुपए है।

चॉकलेट फिलिंग की बात करें तो इसके अंदर केसर, वाइट ट्रूफल, खासतौर पर मैडगैस्कर से मंगवाई गई वनीला और गोल्ड फ्लेक्स यानी सोने के लच्छे भरे हुए हैं।  

इस सबसे मंहगी चॉकलेट को वुडेन बेस्ट बॉक्स में गोल्ड सीरियल नंबर के साथ रखा गया हैष इतना ही महीं इसके हैंडल में कई मोतियों और क्रिस्टल के गोल्डर रिबन बनाए गए है।

Worlds most expensive chocolate bonbon

Worlds most expensive chocolate bonbon

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement