Thursday, April 18, 2024
Advertisement

राशिफल 24 अप्रैल 2018: इन राशियों के लिए यह दिन है खास, अचानक धन लाभ के दिख रहे हैं संकेत

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आज के दिन देवी बगलामुखी का अवतरण दिवस भी माना जाता है। मंगलवार होने के साथ-साथ आज 2 शुभ योग बन रहे है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: April 23, 2018 13:00 IST
राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

धर्म डेस्क: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आज के दिन देवी बगलामुखी का अवतरण दिवस भी माना जाता है। मंगलवार होने के साथ-साथ आज 2 शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। यायीजयद योग शाम 05:03 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा।इस शुभ योग में आप कोई भी काम कर सकते है।

गणेशजी की कृपा से आज दिन शुभ रहेगा। आन स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके व्यवहार भी होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है और संतान का लाभ होगा।

वृष: गणेशजी के अनुसार, आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्णाहुति होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थजीवन में भी आपका वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा। उपहारों एवं मिले मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा। 

मिथुन: मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतानों की चिंता रहेगी। राजकीय बाधाएं परेशान करेंगी, अतः आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहनचर्चा में न उतरें। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement