Thursday, April 25, 2024
Advertisement

राशिफल 23 मई 2018: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

बुधवार होने के साथ-साथ हर्षण योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 22, 2018 14:18 IST
rashifal 23 may 2018- India TV Hindi
rashifal 23 may 2018

धर्म डेस्क: बुधवार को अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज पूरा दिन पार करके कल शाम 07:45 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10:44 तक हर्षण योग और शाम 07:55 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पूर्वाफाल्गुनी ग्यारहवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र की राशि सिंह है।

बुधवार होने के साथ-साथ हर्षण योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन कुछ अलग रहेगा। आपका मन आध्यात्म से जुड़ी पुस्तकों को पढ़ने में लगेगा। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। धनलाभ का योग बन रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ दिन अच्छा बीतेगा, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करें। व्यावसायिक साझेदारी से आपको फायदा होगा। मेडिटेशन करने से मन शांत रहेगा।

वृष राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कोई बड़ी बिजनेस डील हाथ लग सकती है। आज आप अपने काम करने के तरीके में कुछ नयापन लाएंगे, इस बदलाव से आपको लाभ होगा  इस राशि के रिसर्च स्कॉलर का पेपर पब्लिश होगा, जिससे खुशी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, सारे काम सिद्ध होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement