Thursday, April 25, 2024
Advertisement

राशिफल 23 जून 2018: स्वाती नक्षत्र के साथ शिव योग, इस राशि की महिलाओं की खुल जाएगी आज किस्मत

आज स्वाती नक्षत्र और शिव योग में निर्जला एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इसके साथ ही आज कुछ राशियों को धनलाभ, बिजनेस में बढ़ोत्तरी और नौकरी में पदोन्नति के मार्ग खुलते नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 22, 2018 22:29 IST
 Horoscope 23 june 2018 saturday- India TV Hindi
 Horoscope 23 june 2018 saturday

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी है। इसके साथ आज स्वाती नक्षत्र है और शिव योग है। कहा जाता हैं स्वाति नक्षत्र के दौरान अगर सीप पर बारिश की बूंद पड़ जाये तो सीप भी मोती बन जाता है और शिव योग के तो कहने ही क्या हैं।

आज स्वाती नक्षत्र और शिव योग में निर्जला एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इसके साथ ही आज कुछ राशियों को धनलाभ, बिजनेस में बढ़ोत्तरी और नौकरी में पदोन्नति के मार्ग खुलते नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि

इस राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग बिज़नेसमैन हैं आज उन्हें लाभ हो सकता है। इस राशि वाले छात्रों को आज कम मेहनत में अधिक फल प्राप्त होगा। युवाओं को बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। इस राशि के लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। जो लोग नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख समृद्धि आएगी।

वृष राशि
इस राशि वालों के लिए अज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी और जीवन में सफलता प्राप्त होगी। जॉब करने वाले लोगों का बॉस के साथ सम्बन्ध बेहतर होगा जिससे काम का तनाव नहीं रहेगा। इस राशि के जो लोग टेलीवीजन की फील्ड में काम करते है आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आज आपको संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा। जिन लोगों को कोर्ट-कचेहरी में कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था आज उन्हें सफलता मिल सकती है। काला तिल बहते हुए जल में प्रवाहित करने से जीवन में खुशियां आएगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement