Friday, April 26, 2024
Advertisement

राशिफल 22 मार्च 2018: बन रहा है अशुभ योग, इन 5 राशियों के जीवन में संकट के बादल

चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। गुरुवार होने के साथ-साथ शनि और मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को संकटों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: March 21, 2018 21:23 IST
22 march thursday 2018 rashifal in hindi- India TV Hindi
22 march thursday 2018 rashifal in hindi

धर्म डेस्क: चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज श्री पंचमी है। गुरुवार होने के साथ-साथ शनि और मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

इस योग के कारण वृष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को धनहानि के साथ-साथ प्रापर्टी संबंधी कामों में परेशानी हो सकती है। इसलिए आज थोड़ा संभलकर रहे, तो आपके लिए अच्छा है। वहीं अन्य 7 राशियों के लिए आज का दिन मिला-जुला जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। किसी कॉलेज से लेक्चरार के लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। जिससे आपके एग्जाम की प्रीपरेशन ओर अच्छी होगी। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक विभाग से जुड़े है। आज उनका प्रमोशन होने का चांस है। आज आपके घर में अचानक से कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।  मां दुर्गा को दो इलायची का भोग लगाने से आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने पिता के बिजनेस में सहयोग करेंगे। जिससे आपको धनलाभ होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े है आज वो किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट्स आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श ले सकते है। करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को नारियल चढ़ाने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement