Saturday, April 20, 2024
Advertisement

राशिफल 21 जून 2018: ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

गुरुवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग बन रहा है। ये योग सूर्योदय से रात 01:27 तक रहेगा। इस योग में शुभ काम करना अच्छा माना जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 20, 2018 14:22 IST
horoscope 21 june 2018 thursday - India TV Hindi
horoscope 21 june 2018 thursday

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इसके साथ ही आज के दिन नवमी तिथि में शुक्ला देवी का पूजन किया जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन सारे काम सिद्ध करने वाला रवियोग रहेगा और इस योग के दौरान आज हस्त नक्षत्र भी रहेगा। हस्त नक्षत्र आज रात 01:27 तक रहेगा। हस्त नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में से एक है।

गुरुवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग बन रहा है। ये योग सूर्योदय से रात 01:27 तक रहेगा। इस योग में शुभ काम करना अच्छा माना जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप उन लोगों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें जो आपको चुनौती देते है और प्रोत्साहित करते हैं। अपनी योजनाओं पर परिवार वालों से चर्चा करें, फायदा होगा । इस राशि के लोग आज प्यार के मामले में लकी फील करेंगे। आज अपने मन की बात किसी से शेयर ना करें, आपकी समझदारी आपको मुसीबतों से दूर रखेंगी। भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाने से सारे बिगडे काम बनेंगे।

वृष राशि
आज जीवनसाथी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश रहेगा।  आज के दिन म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज दूसरों को देखकर काम करने में कोई जल्दीबाजी न करें। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है| आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, सफलता मिलेगी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement