Friday, April 26, 2024
Advertisement

19 जुलाई 2018 राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के जीवन पर आएगी बहार

गुरुवार होने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र के साथ यायीजयद और शिव योग बन रहा है। जहां यायीयजद योग सूर्योदय से सुबह 07:53 तक वहीं शिव योग रात 9 बजकर 38 मिनट तक है। इन दोनों शुभ योग का फर्क हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 18, 2018 17:10 IST
19 july 2018 wednesday - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 19 july 2018 wednesday

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज विवस्वत सप्तमी है। आज के दिन मध्याहन के समय, यानी दोपहर के समय सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज के दिन मध्याहन के समय सूर्य भगवान की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

गुरुवार होने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र के साथ यायीजयद और शिव योग बन रहा है। जहां यायीयजद योग सूर्योदय से सुबह 07:53 तक वहीं शिव योग रात 9 बजकर 38 मिनट तक है। इन दोनों शुभ योग का फर्क हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आज आप दूसरों की जितनी मदद करेगें, उसका दोगुना प्रतिफल आपको भविष्य में मिलेगा। कोर्ट में लंबित मामला आज आपके पक्ष में रहेगा। आज परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। विवाहितों को आज अपने जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं को किसी अच्छी कंपनी से जॉब ज्वाइन करने के लिए ऑफर मिल सकता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कोशिश करने से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आज मन की बात रखने से लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स को आज जॉब का ऑफर मिल सकता है। आज आप भविष्य में नये काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं, लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। जरुरतमंद को भोजन करायें, सभी काम सफल होंगे।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement