Friday, March 29, 2024
Advertisement

16 जुलाई 2018 राशिफल: सूर्य कर रहा है ग्रहपरिवर्तन, इन राशियों को मिल सकता है लाभ

सोमवार के साथ-साथ विशिष्ट नक्षत्र के साथ-साथ व्यतिपात योग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों पर इसका असर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 15, 2018 17:38 IST
16 JULY HOROSCOPE- India TV Hindi
Image Source : PTI 16 JULY HOROSCOPE

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आज के दिन सूर्य की कर्क संक्रांति है। आज के दिन सुबह 10:27 पर सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अगस्त की सुबह 6:51 तक यहीं पर रहेंगे। सूर्य की संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है। पुण्यकाल के दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा ही महत्व होता है | सूर्य की कर्क संक्रांति के दौरान मन्दाकिनी नदी में स्नान और गाय और घी के दान का महत्व है। आपको बता दूं कि सूर्य की इस संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 10:27 तक रहेगा।

सोमवार के साथ-साथ विशिष्ट नक्षत्र के साथ-साथ व्यतिपात योग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों पर इसका असर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी। आज पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनको आज कोई बड़ा काम मिल सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से आप हर जगह सफल होंगे। विदेश यात्रा की योजना बनाने के लिए आज का दिन उत्तम है। मां दुर्गा को लाल सिंदूर चढ़ाएं, बिगड़े काम बनेंगे। (आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव)

वृष राशि
आज आपका दिन सोच-विचार में बीतेगा। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफल जरुर होंगे। परिवार के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए आपको ऑफर आ सकता है। इस राशि के छात्रों को संघर्ष से आज मनचाहा फल मिलेगा। बदली हुई परिस्तिथियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। (कर्क संक्रांति: आज बहुत ही शुभ संयोग, ये काम करना होगा श्रेष्ठ )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement