Saturday, April 27, 2024
Advertisement

15 जुलाई 2018: इन राशियों के लोग अपने शब्दों पर रखें नियंत्रण, जीवनसाथी के साथ हो सकती है लड़ाई

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 14, 2018 18:38 IST
horoscope 2018- India TV Hindi
horoscope 2018

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। ऑफिस में दिन शानदार बीतेगा, सहकर्मी की मदद से जरूरी कार्य पूरे होंगे। आज आप बड़े भाई के साथ मिलकर किसी गृह उद्योग की शुरुआत भी कर सकते हैं, धनलाभ के योग बन रहे हैं। आज आसपास का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। राधा-कृष्ण की पूजा करें, जीवन में खुशहाली आएगी।

वृष राशि - आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।  महिलाओं के लिए आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा। आज किसी बिजनेस के संबंध में विदेश जाने का मौका मिलेगा ।  किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग आपके लिए आज कारगर सिद्ध होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी। धर्मस्थल पर नारियल का दान करें, सारे काम सिद्ध होंगे।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement