Thursday, March 28, 2024
Advertisement

World Diabetes Day 2017: दिखें ये लक्षण तो समझो आपको है शुगर की समस्या, ऐसे पाएं निजात

अगर इसको सही समय में पहचान कर ठीक ढंग से ट्रिटमेंट करा लिया जाएं, तो इससे हमेशा के लिए निजात पाया जा सकता है। जानिए इसे कैसे पहचाने और कैसे पाएं इससे निजात।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 14, 2017 8:34 IST
diabetes- India TV Hindi
diabetes

विश्व मधुमेह दिवस में विशेष: आज के समय में हर चौथे व्यक्ति को शुगर की समस्या है। यानी कि पिछले सालों से तुलना की जाएं, तो इस सबसे ज्यादा मधुमेह या डायबिटीज के मामले इसी साल देखने को मिले है। आकड़ो के अनुसार कम से कम 3 करोड़ लोग इस समस्या से ग्रसित है।  डायबिटीज के कारण कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं हद से ज्यादा बढ़ जाने से आपकी जान भी जा सकती है।

अगर इसको सही समय में पहचान कर ठीक ढंग से ट्रिटमेंट करा लिया जाएं, तो इससे हमेशा के लिए निजात पाया जा सकता है। जानिए इसे कैसे पहचाने और कैसे पाएं इससे निजात।

शुगर यानी कि डायबिटीज मुख्य रुप मे 2 तरह का होता है।

टाइप 1
इस टाइप की शुगर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों से लेकर 20 साल से कम उम्र के लोगों को होती है।
 
टाइप 2
जो लोग शुगर की समस्या से ग्रस्त होते है। उन्हें इस टाइप की शुगर होती है। इस टाइप में आपके अंदर बनने वाला इंसुलिन ठीक ढंग से काम नहीं करता है। या फिर कह सकते है कि आपके शरीर के अनुसार इंसुलिन बनता नहीं है।

लक्षण

  • किडनी डैमेज हो जाना।
  • वॉशरुम बार-बार जाना।
  • ज्यादा भूख लगना।
  • आंखो की रोशनी कम होना।
  • हाथ, पैर और प्राइवेट पार्ट में खुजली अधिक होना।
  • स्किन में हमेशा इंफेक्शन हो जाना।
  • ज्यादा भूख लगना।
  • वजन बढ़ना।
  • घाव का ज्यादा दिन में ठीक होना।
  • हमेशा थके-थके से रहना।

कारण

  • खून में शुगर का होना।
  • लिमिट से ज्यादा मोटा होना।
  • अनुवांशिक कारण यानी की घर में किसी से ये बीमारी मिलना।
  • इंसुलिन हार्मोन का कम बनना।
  • पेक्रियाज ग्रंथी।
  • एक्सरसाइज न करना।
  • खराब खानपान।
  • तनाव के कारण।
  • धूम्रपान, शराब, मसाला खाने के कारण।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में जानें कैसे करें बचाव

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement