Friday, March 29, 2024
Advertisement

ज्यादा जंक फूड खाना आपकी फर्टिलिटी पर डाल सकता है असर

मां बनना हर औरत के लिए एक सुखद एहसास होता है। साथ ही कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शादी के कुछ समय बाद आपको बच्चे की जरूरत होती ही। क्योंकि बच्चा ही आपके लाइफ में एक नई उम्मीद लेकर आता है साथ ही वह आपकी जिंदगी में उमंग भर देता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 20, 2018 12:40 IST
जंक फूड खाने के खतरनाक...- India TV Hindi
जंक फूड खाने के खतरनाक परिणाम

नई दिल्ली: मां बनना हर औरत के लिए एक सुखद एहसास होता है। साथ ही कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शादी के कुछ समय बाद आपको बच्चे की जरूरत होती ही। क्योंकि बच्चा ही आपके लाइफ में एक नई उम्मीद लेकर आता है साथ ही वह आपकी जिंदगी में उमंग भर देता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिशों के बाद भी आप इस एहसास से वंचित रह जाती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे कारण जिनके बारे में खुद औरतों को भी नहीं पता है कि वह इन कारणों की वजह से मां नहीं बन सकती ।

हाल ही में एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं फल नहीं खाती और जंक फूड ज्यादा खाती है जैसे पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राई, कोल्ड ड्रींक जैसी चीजों का सेवन करती हैं उन्हें बच्चा कंसीव करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जंक फूड्स न सिर्फ हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है बल्कि इसके सेवन से प्रेग्नेंट होने के चांस भी कम हो जाते हैं। फास्ट फूड में ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो प्रेग्नेंसी में रूकावट पैदा करता है। जंक फूड खाने से हार्मोन्स ज्यादा बनने लगते हैं और वजन भी बढ़ने लगता है। ज्यादा समय तक हॉर्मोंस की परेशानी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ता है।(देश में 3 में से 1 महिला पेल्विक दर्द से पीड़ित, ऐसे करें आप खुद का बचाव)

बता दें, महिलाओं को जंक फूड को नजरअंदाज करना चाहिए। इसके बजाय उन्हें अपनी डाइट में बेरी, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, अंजीर, बींस आदि को शामिल करना चाहिए। इन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट बड़े मात्रा में पाया जाता है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है और गर्भावस्था की परेशानियां कम होती है।(स्किन पर हो रही एलर्जी का कारण कहीं आपका परफ्यूम तो नहीं?)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement