Thursday, April 18, 2024
Advertisement

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने बताया, कैसे 5 मिनट में बनाएं 6 पैक एब्‍स, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। ऐसे में जाह्नवी कपूर का बर्थडे उनके और परिवार के चेहरे पर मुस्कान दे गया। जानिए इस वीडियों में कैसे जाह्नवी बता रही है 6 पैक एब्स बनाना...

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 08, 2018 19:12 IST
jhanvi kapoor- India TV Hindi
jhanvi kapoor

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। ऐसे में जाह्नवी कपूर का बर्थडे उनके और परिवार के चेहरे पर मुस्कान दे गया। कपूर बेटियों ने मिलकर जाह्नवी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी सौतेली बहन अंशुला भी साथ नजर आईं। इतना ही नहीं अर्जुन और अंशुला ने अपने घर पर एक डिनर भी प्लान किया था, जहां सारा कपूर परिवार नजर आया। इस खास मौके पर जाह्नवी को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब विश किया। हाल में ही जाह्नवी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं इसका स्टाइल हर किसी को बहुत ही भी रहा है। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी पसीना बहा रही हैं।

कुछ दिनों पहले जाह्नवी कूर का एक वीडियों काफी वायरल हो रहा था। जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ 5 मिनट में 6 पैक एब्स बनाने के टिप्स दे रही हैं। जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा था।

जाह्नवी के वर्कआउट के वीडियों काफी वायरल होते रहते है। उनके जिम के वीडियो देखकर लगता है कि वह एक्सरसाइज के साथ खूब मस्ती भी करती है। जहां एक वीडियों में वह मस्ती करती भी नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरे वीडियों में 6 पैक एब्स के 5 एक्सरसाइज बताई। इन एक्सरसाइज में जाह्नवी ने बताया सबसे पहले 30 सेकंड में प्लांक्स, 30 सेकंड टीजर करना बताया। इसके बाद अगले वर्कआउट में नी एब्स और क्रास क्रेचेज के बारें में बताया। इसके साथ वह पूरी मस्ती के मूड में है।  

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement