Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

रोजाना खाली पेट खाएं किशमिश और एक सप्ताह के अंदर देखें कमाल

किशमिश के कई फायदे के बारे में आपने सुना होगा साथ ही किशमिश और चना के भी कई फायदे आपने पढ़ा होगा साथ ही इसे आजमा कर भी देखा होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना अगर खाली पेट 10 किशमिश भी खाएंगे तो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। 

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: August 25, 2018 10:55 IST
किशमिश के फायदे- India TV Hindi
किशमिश के फायदे

हेल्थ डेस्क: किशमिश के कई फायदे के बारे में आपने सुना होगा साथ ही किशमिश और चना के भी कई फायदे आपने पढ़ा होगा साथ ही इसे आजमा कर भी देखा होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना अगर खाली पेट 10 किशमिश भी खाएंगे तो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप ऐसा रोजाना करते हैं तो देखते-देखते आपके शरीर में इसके फायदे दिखेंगे।

आयुर्वेद के अनुसार रोज सुबह खाली पेट किशमिश खाई जाए तो कैंसर और किडनी संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। शरीर की कमजोरी को दूर कर, एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी किशमिश बहुत फायदेमंद है। जानिए, किशमिश के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले अन्य लाभ। 

बुखार

इसमें मौजूद एंटी बायोटिक तत्वों से बुखार जल्द ही खत्म हो जाता है। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता व एनर्जी लेवल बढ़ता है। 

कब्ज 
मुट्ठीभर किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका पानी पीएं और किशमिश को चबाकर खाने से कब्ज दूर होता है।

खून की कमी
इसमें आयरन अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए इसका सेवन करने से खून की कमी की समस्या भी दूर होती है।
इससे बॉडी के टॉक्सिन बाहर निकलते है व किडनी स्वस्थ रहती है।(इस जापानी थेरेपी से सिर्फ 3 मिनट में पाएं सिरदर्द से निजात)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement