Saturday, April 20, 2024
Advertisement

दूध के साथ कभी भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है जानलेवा

आप अक्सर अपने घर में सुनते होंगे कि ये खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए नहीं तो पेट के लिए हानिकारक हो जाता है। ये कहानी एक घर की नहीं है बल्कि यह हर की बात है। मछली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए या खट्ठे फल नहीं खाने चाहिए। आइए आपको बताते हैं इसके

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 09, 2018 17:01 IST
milk- India TV Hindi
milk

हेल्थ डेस्क: आप अक्सर अपने घर में सुनते होंगे कि ये खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए नहीं तो पेट के लिए हानिकारक हो जाता है। ये कहानी एक घर की नहीं है बल्कि यह हर की बात है। मछली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए या खट्ठे फल नहीं खाने चाहिए। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का सच। 

यह तो हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि अगर इसका सेवन गलत चीजों के साथ हो जाये तो यह हमारे लिए जहर का काम करते है।

दूध के साथ हम जिन चीजें का सेवन करते हैं इन सब का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। बहुत सारे लोग इस बात से अंजान हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध के साथ आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए।

उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें। यह हमारी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। दूध पीने के पहले और बाद में या फिर साथ में कुछ फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप इसके साथ संतरा, अन्नास जैसे खट्टे फल का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इनका साथ में सेवन करने से खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है।

जामुन

जामुन

दूध के साथ जामुन, मूली, मछली आदि भी नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह चीजें दूध के साथ विपरित प्रभाव देती हैं। दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। दूध के साथ नमक या करेला का सेवन बिलकुल नहीं लेना चाहिए। यह भी हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

मछली

मछली

कई लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं लेकिन दूध अपने आप में पूरा आहार है। इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए। इसलिए दूध को अकेले लेना ही बेहतर है। रात को सोने से तीन घंटे पहले दूध पीएं तो ज्यादा हितकारी होता है। रात को ज्यादा गरम दूध पीने से जहर का काम करता है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement