Thursday, March 28, 2024
Advertisement

भोपाल में बना पहला लिवर प्रत्यारोपण के लिए ग्रीन कॉरीडोर

मध्य प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में शुक्रवार को नया इतिहास रचने के लिए इंदौर से हवाई मार्ग से लाए गए लिवर को स्टेट हेंगर से रेडक्रॉस अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया।

IANS IANS
Updated on: November 18, 2016 14:09 IST
ambulance- India TV Hindi
ambulance

भोपाल: मध्य प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में शुक्रवार को नया इतिहास रचने के लिए इंदौर से हवाई मार्ग से लाए गए लिवर को स्टेट हेंगर से रेडक्रॉस अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया। इस ग्रीन कॉरीडोर का 13 किलोमीटर लंबा रास्ता एंबुलेंस ने 13 मिनट में पूरा किया।

ये भी पढ़े-

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) समीर यादव ने शुक्रवार  को बताया "बुरहानपुर निवासी सुनील (42) को इंदौर के चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था, इस पर उनके परिजनों ने अंगदान की इच्छा जताई थी, उसी के चलते सुनील के लिवर को सुबह साढ़े सात बजे विशेष चार्टड प्लेन से इंदौर से भोपाल लाया गया।"

यादव ने आगे बताया, "लिवर को एंबुलेंस के जरिए स्टेट हेंगर से रेडक्रास अस्पताल तक लाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया, इस काम में 120 पुलिस कर्मी और अधिकारी तैनात थे। रास्ता रोक दिया गया, जिसके चलते एंबुलेंस ने 13 किलोमीटर का रास्ता 13 मिनट में पूरा किया। राज्य में लिवर प्रत्यारोपण पहली बार किया जा रहा है।"

सूत्रों का कहना है कि सुनील का लिवर राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला को प्रत्यारोपित किया जाना है, लिवर प्रत्यारोपण का कार्य रेडक्रॉस अस्पताल में होना है, जहां विशेषज्ञों का दल लिवर प्रत्यारोपण की शल्यक्रिया को अंजाम देगा।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement