Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

फिल्म 'धड़क' में सिक्स पैक के साथ नजर आएं ईशान खट्टर, जानिए कैसे सिर्फ 12 दिन में घटाया 8 किलो वजन

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। इस फिल्म में ईशान सिक्स पैक में नजर आ रहे हैं। जानिए फिटनेस सीक्रेट...

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 13, 2018 13:32 IST
Ishaan Khattar- India TV Hindi
Ishaan Khattar

हेल्थ डेस्क: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। इस फिल्म में ईशान सिक्स पैक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ईशान की यह दूसरी फिल्म है। उनकी डेब्यू फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' थी। जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए ईशान से सिर्फ 12 दिनों में 8 किलो वजन कम किया। जो कि बहुत ही मुश्किल काम है। जानिए उन्होंने कैसे और क्या डाइट प्लान किया फालो।

ऐसे किया खुद को फिट

आपको बता दें कि ईशान को साइकलिंग और स्प्रिंटिंग बहुत ज्यादा पसंद है। खुद की मसल्स को फ्लेक्सिबल और स्ट्रेंथ रखने के लिए वह जिम में कम से कम 2 घंटे बिताते है। इसके अलावा शूटिंग के समय वह हल्का वर्कआउट करना नहीं भूलते है। उन्हें डांस करना काफी पसंद है। जिसे अपने वर्कआउट का एक हिस्सा मनते है।

Ishaan Khattar

Ishaan Khattar

ईशान की डाइट
आपको बता दें कि ईशान को नारियल पानी बहुत ज्यादा पसंद है। इसके अलावा वह अपनी डाइट में फल और सब्जियां जरुर शामिल करते है। इसके अलावा प्रोटीन के लिए अंडे, चिकन और प्रोटीन शेक से करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए जंकफूड से कोसों दूर रहते है।

ऐसे रखें है खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से फिट
इस बारें में ईशान ने बताया कि वह अपने वर्खआउट में पूरा फोकस रखते है। इससे उनका तनाव कम होता है। इसके साथ ही गुस्से और एनर्जी को वर्कआउट पर निकालने के साथ-साथ गानों के साथ एक्सरसाइज करते है। जिससे उन्हें तनाव कम करने में काफी मदद मिलती है। वह नींद को लेकर कोई भी समझौता नहीं करते है। इसलिए वह रोजाना 7 घंटे की नींद लेते है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement