Friday, March 29, 2024
Advertisement

सुबह उठते वक्त अक्सर रहती है सिरदर्द की समस्या तो हो सकता है ब्रेन ट्यूमर, जानिए और लक्षण

कैंसर के बारे में आप जानते ही होंगे कि इसकी पहचान शुरुआती स्टेज में नहीं होती है। लेकिन इसके लक्षण धीरे-धीरे शरीर में दिखने लगते हैं। आपको बता दें कि कैंसर दो प्रकार के होते हैं कैंसर रहित और बिना कैंसर वाले। ब्रेन ट्यूमर के आकार और स्थिति अलग-अलग टाइप के हो सकते हैं। 

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 10, 2018 12:58 IST
priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : PTI priyanka chopra

हेल्थ डेस्क: कैंसर के बारे में आप जानते ही होंगे कि इसकी पहचान शुरुआती स्टेज में नहीं होती है। लेकिन इसके लक्षण धीरे-धीरे शरीर में दिखने लगते हैं। आपको बता दें कि कैंसर दो प्रकार के होते हैं कैंसर रहित और बिना कैंसर वाले। ब्रेन ट्यूमर के आकार और स्थिति अलग-अलग टाइप के हो सकते हैं। अगर आप समय से पहले अलर्ट हो जाए तो ब्रेन ट्यूमर से छुटाकार पाया जा सकता है।

इसके कई लक्षण हो सकते हैं:

सिरदर्द का धीरे-धीरे गंभीर हो जाना।

उल्टी होना।

आंखों की रोशनी कम होना जैसे धुंधला दिखाई देना।

चीजें दो-दो दिखाई देना।

शरीर का संतुलन बनाने में समस्या।

बोलने में परेशानी होना।

क्यों होता है ट्यूमर

ब्रेन ट्यूमर तब विकसित होता है तब सेल्स के डीएनए में गड़बड़ी हो जाती है। म्यूटेशन के कारण सेल्स तेजी से विकसित और बंट जाती हैं। जैसे-जैसे कैंसर बढ़ती है आसपास की जीवित कोशिकाएं मरने लगती हैं। 

शुरुआती लक्षण
यह सेकंडरी ट्यूमर्स की तुलना में कम सामान्य हैं। प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर्स कई प्रकार के होते हैं। प्रत्येक का नाम उन कोशिकाओं के नाम पर पड़ा जो इसमें शामिल होती हैं। सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर उनको अधिक होता है जिन्हें पहले भी कैंसर हो चुका होता है। कोई भी कैंसर मस्तिष्क में फैल सकता है लेकिन ब्रेस्ट, कोलन, किडनी, फेफड़े, मेलेनोमा कैंसर के मस्तिष्क तक पहुंचने के मामले अधिक देखे जाते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement