Friday, March 29, 2024
Advertisement

सावधान! सेब खाने से पहले जान लें ये जरुरी बात, हो सकता है जानलेवा

शोध के अनुसार सेब खाते समय इसके बीज जरुर हटा देना चाहिए क्योंकि यह पेट के अंदर जाते ही जहरीला हो जाता है। यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 16, 2018 10:01 IST
Apple- India TV Hindi
Apple

हेल्थ डेस्क: कहा जाता है कि रोजाना एक सेब खाना आपकी सेहत के लिए वरदान है। इससे आपको कमजोरी सहित कई समस्याओं से निजात दिलाता है। लेकिन इस फल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा आया। जिसे जानकर आप सेब खाने से पहले एक बार सोचेंगे जरुर। जी हां इस शोध के अनुसार सेब खाते समय इसके बीज जरुर हटा देना चाहिए क्योंकि यह पेट के अंदर जाते ही जहरीला हो जाता है। यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

जानिए क्यों है सेब का बीज खतरनाक

शोधकर्ताओं का कहना है कि बीज में अमिगडलिन नाम का एक तत्व होता है जो पेट के अंदर पाए जाने वाले एंन्जाइम के संपर्क में आते ही सायनाइड बनाने लगता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि ऐसा हो। लेकिन अगर कभी साइनाइड बन जाता है तो यह इंसान की बीमार बना सकता है यहां तक कि उसकी मौत हो सकती है।

जानिए क्यों है सायनाइड खतरनाक
आपको बता दें कि सायनाइड अब तक सबसे घातक जहर माना जाता है। यहां तक की पोटेशियम सायनाइड का आज तक कोई टेस्ट नहीं बता पाया है। सेब ही नहीं कई और फलों के बीजों में अमिगडलिन पाया जाता है हालांकि इसके जानलेवा बनने के आशंका कम रहती है। फिर भी हमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अगली बार जब भी आप सेब या ऐसा ही कोई बीजा वाला फल खाएं, तो उसे जरुर हटा दें। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement