Friday, March 29, 2024
Advertisement

पीरियड्स में चाहिए तुरंत दर्द से छुटकारा तो 2 छुहारा का इस तरह करें इस्तेमाल

पीरियड्स के शुरुआती दो दिन हर महिलाओं के लिए काफी कष्टदायक होता है। लेकिन ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप अपने बॉडी का खास ख्याल रखें। जिन महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता है उनके लिए आज हम बताने जा रहे हैं रामबाण इलाज।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 12, 2018 13:08 IST
पीरियड्स- India TV Hindi
पीरियड्स

हेल्थ डेस्क: पीरियड्स के शुरुआती दो दिन हर महिलाओं के लिए काफी कष्टदायक होता है। लेकिन ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप अपने बॉडी का खास ख्याल रखें। जिन महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता है उनके लिए आज हम बताने जा रहे हैं रामबाण इलाज। आपको सबसे पहले आपको अपने पीरियड्स डेट आने से पहले आपको दूध में छुआरा मिलाकर खाना शुरु कर देना है। अगर आपको दूध के साथ छुहारा खाना पसंद नहीं है तो आप इसे पानी में फूलाकर भी खा सकते हैं।

क्या आप जानते हैं, छुहारा और खजूर एक ही पेड़ से उत्पन्न होते हैं। दोनों की तासीर गर्म होती है और दोनों शरीर को मजबूत बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं। गर्म तासीर होने के कारण ही सर्दियों में तो इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। आइए, जानें छुहारे के अनूठे फायदे।

मासिक धर्म
सर्दी के दिनों में कई महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समसयाएं भी होती हैं, इसके लिए छुहारे फायदेमंद है। छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है।
 
बिस्तर पर पेशाब
छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है। बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आता हो तो दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा। छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है। यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। यह शक्ति पहुंचाते हैं।
 
रक्तचाप
 कम रक्तचाप वाले रोगी 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा।
 
दांतों का गलना
 छुहारे खाकर गर्म दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग, जैसे दांतों की कमजोरी, हड्डियों का गलना इत्यादि रूक जाते हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement