Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

हल्दी से सिर्फ 10 मिनट में चेहरे के अनचाहे बाल हमेशा के लिए हो जाएंगे खत्म

अगर महिला के शरीर पर बाल ज्यादा होते हैं तो। हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है। जिसमें हल्दी के साथ कुछ चीजे मिलाकर आसानी से चेहरे के अनचाहे बालों से निजात पा सकते है। जानिए कैसे।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Published on: March 08, 2018 21:57 IST
 remove all your facial hair- India TV Hindi
remove all your facial hair

नई दिल्ली: सुन्दर चेहरा हर किसी को पसंद है लेकिन लड़कियों के चेहरे पर अगर बाल उगते है तो वो लड़की के चेहरे का निखार कम करता है इस के साथ लड़की के चेहरे का सौन्दर्य कम करता है।

चेहरे पर बाल होने के कारण आपका गोरा रंग भी चेहरे का रंग काला दिखने लगता है। मर्दों के यानिकी लड़को/पुरुष के चेहरे पर बाल होना आम बात है उनको शेविंग करनी होती है और वो बाल फिर से उगते है मगर यही बात महिलाओं के चेहरे से मिलाये तो लड़को को पसंद नहीं आता।

अगर महिला के शरीर पर बाल ज्यादा होते हैं तो। हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है। जिसमें हल्दी के साथ कुछ चीजे मिलाकर आसानी से चेहरे के अनचाहे बालों से निजात पा सकते है। जानिए कैसे।

सामग्री

  • एक चम्मच जिलेटिन
  • 2 चम्मच गर्म दूध
  • हल्दी पाउडर
  • शहद

ऐसे बनाएं पेस्ट

सबसे पहले एक बाउल में जिलेटिन, दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। जब ये पूरी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसमें एक चौथाई चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपको मास्क बनकर तैयार हो गया है।

ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले चेहरे को साफ कर लों। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर ठीक ढंग से लगा लें। कोशिश करें कि इसे लगाने से पहले कुछ देर भाप ले लें। कम से कम इसे 30 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद हेयर ग्रोथ के दूसरी ओर से इसे निकाले। इसके बाद तुरंत चेहरे पर बर्फ लगाएं और कम से कम 2-3 मिनट लगा रहने दें। फिर हटा लें।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement