Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

अपरलिप के बाल हटाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम, देख डर जाएंगे आप

अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए ब्यूटी पार्लर से लेकर घर तक हमलोग अपने चेहरे पर कुछ न कुछ अप्लाई करते रहते हैं। लेकिन यह आपके लिए कब मुसीबत बन जाए ये कौन जानता है। ऐसा ही कुछ हुआ लंदन की रहने वाली Chantelle के साथ।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: July 29, 2018 6:15 IST
skin care tips- India TV Hindi
skin care tips

नई दिल्ली: अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए ब्यूटी पार्लर से लेकर घर तक हमलोग अपने चेहरे पर कुछ न कुछ अप्लाई करते रहते हैं। लेकिन यह आपके लिए कब मुसीबत बन जाए ये कौन जानता है। ऐसा ही कुछ हुआ लंदन की रहने वाली  Chantelle के साथ। 

चेहरे की खूबसूरत में जब रोंएं बाधा बनने लगे तो क्या -क्या नहीं करते। कोई थ्रीडिंग कराता है तो वैक्स का सहारा लेता है। वहीं कुछ लोग हेयर रिमूअल क्रीम से भी काम चला लेते हैं। ऐसे ही ब्रिटेन की रहने वाली  Chantelle को चेहरे पर रोंएं (बाल) इतने ज्यादा आए थे मानो उसकी मूछें निकल आई हों। इससे परेशान होकर महिला ने हेयर रिमूअल क्रीम का प्रयोग किया। इस क्रीम से महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। और उसके चेहरे का बुरा हाल हो गया।

skin care tips

skin care tips

मामला ब्रिटेन के साउथ वेल्स इलाके का है। खबरों में कहा गया कि महिला के साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसने बहुत ही सस्ती क्रीम का इस्तेमाल किया था। महिला ने जिस क्रीम का इस्तेमाल किया था उसकी कीमत 1.30 डॉल बताई ता रही है जबकि एक मीडियम रेंज की क्रीम की कीमत 7.86 डॉलर से शुरू होती है।(सिर्फ 2 घंटे बालों पर लगाएं ये खास चीज और हमेशा के लिए पाएं स्ट्रेट बाल, विश्वास न हो तो जरुर अजमाएं)

skin care tips

skin care tips

वैक्स या हेयर रिमूवल का ऑप्शन थ्रीडिंग होती है लेकिन इसमें काफी ज्यादा दर्द होने के कारण कम लोग ही थ्रीडिंग कराते हैं। शायद इसीलिए महिला ने सस्ती क्रीम चुनी होगी। क्रीम बर्न से पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने अपना समय बचाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल किया होगा।(शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाइए आपको हो सकती है Liver से जुड़ी ये जानलेवा बीमारी)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement