Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Raksha Bandhan 2018: रक्षाबंधन की शॉपिंग में छाया रहेगा येलो कलर, ऐसे दिखें इस दिन स्टाइलिश

ऐसे में रक्षाबंधन पड़ रहा है तो फिर शॉपिंग तो बनती है। अब आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस कलर की ड्रेस खरीदें तो हम आपको बता दें कि येलो कलर आपके लिए बेस्ट होगा। जानें येलो कलर आउटफिट्स खरीदने के कुछ टिप्स।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Updated on: August 24, 2018 11:55 IST
Yellow Outfits- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Yellow Outfits

नई दिल्ली: येलो कलर इस साल का सबसे हॉट कलर माना जा रहा है। कई मौकों पर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज येलो कलर की ड्रेसेस में नजर आईँ है। इसका इतना ज्यादा ट्रेड है कि मार्केट में भी यहीं छाया हुआ है।

बॉलीवुड की लीडिंग लेडीज आजकल येलो कलर पहनना खूब पसंद कर रही हैं, फिर चाहे वो करीना कपूर खान हो, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी हो, आलिया भट्ट हो या फिर सोनम कपूर। हर कोई येलो कलर के आउटफिट्स में नजर ही आ जाती है।

Alia Bhatt

Alia Bhatt

अगर आपको याद हो आलिया भट्ट ने फैशन डिजायनर अनीता डोंगरे का डिजायन किया हुआ अनारकली सूट पहना था। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इसके अलावा आलिया कई बार येलो ड्रेस में स्पॉट हो चुकी है।

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सगाई की है। इस खास मौके में उन्होंने भी सनसाइन येलो का सलवार सूट पहना हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

ऐसे में रक्षाबंधन पड़ रहा है तो फिर शॉपिंग तो बनती है। अब आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस कलर की ड्रेस खरीदें तो हम आपको बता दें कि येलो कलर आपके लिए बेस्ट होगा। जानें येलो कलर आउटफिट्स खरीदने के कुछ टिप्स।

सनशाइन येलो

इस समय पीला का फैशन जोरों शोरो से चल रहा है लेकिन एक समस्या है कि कौन सा पीला आपके लिए बेस्ट होगा। इसके कई शेड्स आपको नजर आएगे, लेकिन इन दिनों डिमांड सिर्फ एक शेड की है। वो है सनसाइन येलो। इस कलर में आप ड्रेस, साड़ी, कुर्ता-सलवार या फिर फुटवियर  भी ट्राई कर सकती है।

मिक्स मैच का ऑप्शन
अब आप सोच रहे है कि आपको पीला कलर ज्य़ादा अच्छा नहीं लगेगा। तो ऐसे में आप किसी दूसरे कलर के साथ मैच कर सकती है। जैसे कि इन दिनों येलो कलर के साथ मस्टर्ड कलर काफी चल रहा है। या फिर येलो कलर के साथ कोई ओर डार्क कलर कैरी कर सकती है।

येलो के साथ पहले ये फुटवियर
अब टेंशन फुटवियर की आईं। अब चाहें तो इसके साथ ब्राउन, व्हाइट, ब्लैक या फिर ब्लू कलर के आउटफिट्स पहन सकते है। अब आप चाहे तो यैलो कलर के फुटवियर किसी ओर रंग के आउटफिट्स के साथ पहन सकती है।

ईयररिंग्स
येलो आउटफिट्स के साथ आप मैंचिग की ईयररिंग्स पहन सकती है या फिर सिल्वर या पर्ल के साथ किसी दूसरे रंग की ईयररिंग्स पहन सकती है। यह आप खूब जचेंगी।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement