Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

Priyanka-Nick Roka ceremony: पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं प्रियंका, भारतीय अंदाज में नजर आए निक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर एंड एक्टर निक जोनस अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में थे और आज प्रियंका और निक की कई हसीन दिलकश फोटो ने इन सब प्रश्नों पर विराम लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक आज शाम सगाई करने वाले हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 18, 2018 13:08 IST
प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर एंड एक्टर निक जोनस अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में थे और आज प्रियंका और निक की कई हसीन दिलकश फोटो ने इन सब प्रश्नों पर विराम लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक आज शाम सगाई करने वाले हैं। और ये फंक्शन सभी हिंदू-रीति रिवाज के हिसाब से होगी। इस दौरान प्रियंका और निक के परिवार के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही अब खबर आई है कि सगाई से पहले शनिवार की सुबह भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इनकी रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया है। खबरों के मुताबिक इनके रोके का फंक्शन सुबह 10 बजे से शुरु होने वाला है। रोका सेरेमनी में पीले रंग का सूट पहने नजर आईं प्रियंका चोपड़ा। जबकि निक यहां सफेद रंग के कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

अब प्रियंका के घर मेहमान भी आने लगे हैं। कुछ ही देर पहले यहां उनकी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पहुंची हैं। उनके अलावा पूजा करने के लिए पंडित जी सामान के साथ पूरी तैयारी में दिखे।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement