Friday, April 26, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ स्टाइल अंदाज में मनाया लंदन में बर्थडे, कैरी किया था सिर्फ इतने हजार का बैकबैग

आज प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे है। इस खास मौके में 17 जुलाई की रात प्रियंका निक जोनस के साथ लंदन में अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस स्टाइलिश अंदाज में आईं नजर।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Updated on: July 18, 2018 11:11 IST
Priyanka chopra - India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Priyanka chopra

नई दिल्ली: कुछ दिनों से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकल सिंगर निक जोनस के रिश्ते की खबरें तेजी से आ रही हैं। यहां तक कि निक और प्रियंका भारत भी आ चुके हैं और उनकी मां मधु चोपड़ा से भी मिल चुके हैं। गोवा में निक के साथ वेकेशन मनाने के बाद यह जोड़ी मुकेश अंबनी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई की पार्टी में भी साथ नजर आये थे। कुछ दिनों से प्रियंका निक जोनस के साथ काफी इवेन्टस में भी नजर आ रही हैं।

आज प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे है। इस खास मौके में 17 जुलाई की रात प्रियंका निक जोनस के साथ लंदन में अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया।

प्रियंका चोपड़ा काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक स्पॉटेड व्हाइट ब्लाजो को पहना हुआ था। जो कि उनपर काफी खूबसूरत नजर आ रहा था।

प्रियंका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ओपर हेयर के साथ स्मोकी आइज, लाइट मेकअप के साथ डार्क कलर की स्पिस्टिक से पूरा किया।  इसके साथ ही एक बैग भी लिए हुए थे।

निक जोनस की बात करें जो वह कैज्युल लुक में नजर आएं। उन्होंने ग्रे कलर की स्वैटशर्ट के साथ डार्क ग्रीन कलर का जींस और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। हमेशा की तरह वह इस लुक में भी हैंडसम लग रहे थे।

prada backbag

Image Source : PRADA
Prada Backbag

प्रियंका ले Prada ब्रांड का बैकबैग लिया हुआ था। इस बैग की कीमत की बात करें तो यह ¥8,350 यानी कि करीब 5 हजार रुपए है।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement